T20 World Cup 2026

'नीतीश कुमार के लिए बिहार के लोगों की कीमत सिर्फ 2 लाख', नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर प्रशांत किशोर का CM पर जोरदार हमला

नई दिल्ली रेल हादसे में जिन 18 लोगों की मौत हुई उनमें से 9 लोग बिहार के रहने वाले थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताते हुए बिहार के मरने वाले लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है.

Sagar Bhardwaj

नई दिल्ली रेल हादसे में जिन 18 लोगों की मौत हुई उनमें से 9 लोग बिहार के रहने वाले थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर दुख जताते हुए बिहार के मरने वाले लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुआवजा राशि पर सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके लिए बिहार के लोगों की कीमत 2 लाख रुपए है.

रेलवे ने भी किया मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के बाद रेलवे ने भी मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. रेलवे ने भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 2.5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी जबकि मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपे की आर्थिक मदद दी जाएगी.