बिहार में पुलिस पर हमले, आरा में धारदार हथियार से हवलदार की हत्या; कैमूर में DSP की गाड़ी की हुई टक्कर

बिहार में बीते कुछ घंटे बिहार पुलिस के लिए अच्छे नहीं रहे. बिहार पुलिस के लिए आज दिन किसी काले मंजर से कम नहीं रहा. दरअसल बिहार के भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवतपुर गांव में शुक्रवार को देर रात एक हवलदार की एक धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया.

Grok
Meenu Singh

बिहार: बिहार में बीते कुछ घंटे बिहार पुलिस के लिए अच्छे नहीं रहे. बिहार पुलिस के लिए आज दिन किसी काले मंजर से कम नहीं रहा. दरअसल बिहार के भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव में शुक्रवार को देर रात एक हवलदार की एक धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया. बताया जा रहा है कि जवान झारखंड से छुट्टी पर अपने घर आया था. 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थान पर पहुंची. इसके अलावा कैमूर के मोहनिया में डीएसपी मुख्यालय की कार में सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए. इसके अलावा भी पुलिस के खिलाफ कई मामले सामने आ रहे हैं. जिसने सबको हैरान कर दिया है. 

सुपौल में शराब माफिया ने किया पुलिस पर हमला 

बता दें बिहार में पिछले कुछ घंटों में पुलिस के खिलाफ ऐसी घटनाएं घटी हैं जिसके बाद आम जनता खौफ में है. दरअसल बिहार के सुलौप में एक शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में एक दरोगा सहित चार जवान घायल हो गए हैं. 

बता दें पुलिस नरमा टोला में अवैध छापेमारी करने गई थी इस कार्यवाही के दौरान शराब माफिया के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरु कर दिया. अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा. घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. 

DSP की कार को मारी टक्कर

बिहार में मामला यहीं नहीं थमा कैमूर के मोहनियां में एनएच 319 में पर शुक्लपिपरा गांव के पास देर रात पुलिस मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार की बोलेरों को एक ट्रक ने बुरी तरह से टक्कर मार दी. इस घटना में डीएसपी के साथ क्राइम सेक्शन के इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार, व करण कुमार ये सभी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरमन शुक्ला मौके. उन्होंने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि डीएमपी मुख्यालय पटना से लौट रहे थे और ट्रक उल्टी दिशा में चल रहा था, जिस कारण यह घटना घटी.