Bihar News: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, गैंगवार के दौरान हुई 60-70 राउंड फायरिंग

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सोनू मोनू गैंग ने हमला कर दिया. इस हमले में अनंत सिंह पर 70 राउंड गोली फायर की गई. इलाके में गोलीबारी और हवाई फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

social media
Antima Pal

Anant Singh Attacked: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सोनू मोनू गैंग ने हमला कर दिया. इस हमले में अनंत सिंह पर 70 राउंड गोली फायर की गई. इलाके में गोलीबारी और हवाई फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल है. बिहार के मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनके विरोधी सोनू-मोनू गैंग के सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया.

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला

अनंत सिंह बुधवार को नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे. बदमाशों ने क्रॉस फायरिंग के दौरान करीब 70 राउंड फायरिंग की. घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं.

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के अनुसार नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग ने घर पर ताला लगा दिया था, जिसके चलते अनंत सिंह गांव पहुंचे थे. दौरे के दौरान ही उन पर घात लगाकर हमला शुरू हो गया. फिलहाल गांव में काफी तनाव है. बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू-मोनू के घर पर भी फायरिंग की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने मौके से तीन खोखे भी बरामद किए

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक भी वहां मौजूद थे. पुलिस ने मौके से तीन कारतूस भी बरामद किए हैं. डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से तीन खोखे भी बरामद किए हैं. बता दें कि गैंगस्टर से राजनेता बने अनंत  सिंह की विधायक पत्नी विपक्षी राजद से सीएम नीतीश कुमार की जेडी(यू) में शामिल हो गई हैं, उन्हें 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है.

एक-दूसरे के जान के दुश्मन है अनंत सिंह और सोनू-मोनू

बता दें कि गैंगस्टर से राजनेता बने अनंत  सिंह की विधायक पत्नी विपक्षी राजद से सीएम नीतीश कुमार की जेडी(यू) में शामिल हो गई हैं, उन्हें 'छोटे सरकार' के नाम से भी जाना जाता है. जानकारी के अनुसार अनंत सिंह और सोनू-मोनू काफी टाइम पहले ही एक-दूसरे के दुश्मन है. पूर्व विधायक जब जेल से रिहा हुए थे तो उसके बाद उनका इस गैंग के साथ कुछ मामला ठीक हुआ था. लेकिन आज एक बार फिर दोनों के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया.