टिकट विवाद को लेकर कांग्रेस में मारपीट, पटना एयरपोर्ट पर चले लात-घूंसे
दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल नेता शकील अहमद खान पटना पहुंचे. बैठक में उम्मीदवार चयन पर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका. जैसे ही ये नेता एयरपोर्ट से बाहर निकले, टिकट की आस लगाए कार्यकर्ताओं के समूह ने उन पर भारी विरोध जताया.
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे का पेंच अभी भी अटका हुआ है. पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते ही कांग्रेस के टिकट दावेदारों के समर्थकों का धैर्य जवाब दे गया. बुधवार शाम पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से लौटे बिहार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का स्वागत नारों और हंगामे से हुआ, जो पार्टी के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया.
दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल नेता शकील अहमद खान पटना पहुंचे. बैठक में उम्मीदवार चयन पर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका. जैसे ही ये नेता एयरपोर्ट से बाहर निकले, टिकट की आस लगाए कार्यकर्ताओं के समूह ने उन पर भारी विरोध जताया.पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और मारपीट की. विक्रम विधानसभा सीट पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रभारी और विधायक दल के नेता को खदेड़ दिया, जिसके बाद नेताओं को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा.
पटना एयरपोर्ट पर बवाल
हंगामा तब चरम पर पहुंचा जब गुस्सैल भीड़ ने कांग्रेस के युवा नेता मनीष कुमार पर हाथ साफ कर दिया. मनीष को समर्थकों ने जमकर धक्का-मुक्की की, जिससे वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस नेता शकील अहमद खान बुधवार को दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं के सामने जमकर हंगामा काटा. कार्यकर्ताओं ने विक्रम विधानसभा सीट को 5 करोड़ रुपये में बेचे जाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सीट 5 करोड़ रुपये में बेची गई है.
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, आरजेडी, कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के बीच केंद्रीय नेतृत्व की मध्यस्थता में बातचीत चल रही है. आरजेडी को करीब 134 सीटें, कांग्रेस को 60, सीपीआई-एमएल को 21, वामपंथी दलों को कुल 31 और विकासशील इंसान पार्टी को 15 सीटें मिलने की संभावना है.