बिहार मे बाहुबालियों को बढ़त, अनंत सिंह ने लड़ी जेल से लड़ाई, जानिए रीतलाल, ओसामा शहाब और चेतन आनंद का क्या है हाल

मोकामा में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रहा है, जहां बाहुबली अनंत सिंह अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करते दिख रहे हैं.

social media
Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए की वापसी लगभग तय हो गई है. रुझानों में एनडीए 190 पार करती नजर आ रही है. बाहुवलियों वाली सीटों पर दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है. जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अनंत सिंह 16,726 वोटों से आगे चल रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार वीणा देवी इस चुनाव में बुरी तरह पिछड़ रही हैं.

मोकामा में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रहा है, जहां बाहुबली अनंत सिंह अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करते दिख रहे हैं. जीत से पहले ही अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए भोज का रखा था. उनके आवास पर पिछले 2 दिनों से मिठाई बन रही है. 

अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा सड़कों पर पोस्टर लगाया गया है. जिसमें लिखा हुआ है- जेल का ताला टूटेगा, मेरा शेर छूटेगा. वहीं दानापुर में RJD उम्मीदवार रीतलाल यादव शुरुआती बढ़त के बाद पीछ चल रहे हैं. वहीं तरारी से बीजेपी कैंडिडेट विशाल प्रशांत और रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं. ब्रह्मपुर से हुलास पांडे, वारसीलीगंज से अशोक महतो की पत्नी अनीता और लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी जैसी कई चर्चित सीटों पर कड़ा मुकाबला जारी है. 

इलेक्शन कमीशन के अभी तक के आंकड़ों के अनुसार

  • मोकामा से जदयू के अनंत सिंह आगे चल रहे हैं.
  • तरारी से बीजेपी के विशाल प्रशांत भी बढ़त बनाए हुए हैं.
  • दानापुर से आरजेडी के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं.
  • मांझी से जदयू के प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं.
  • कुचायकोट से जदयू के अमरेंद्र पांडेय बढ़त बनाए हुए हैं.
  • एकमा से जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल आगे चल रहे हैं.
  • रघुनाथपुर से आरजेडी के ओसामा शहाब आगे चल रहे हैं.
  • नबीनगर से जदयू के चेतन आनंद पीछे चल रहे हैं.
  • लालगंज से आरजेडी की शिवानी शुक्ला पीछे चल रही हैं.
  • रुपौली से आरजेडी की बीमा भारती पीछे चल रही हैं.