बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. आज बिहार की कैबिनेट में शात नए मंत्री शामिल होंगे. कैबिनेट विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिन सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीबेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं. इस मंत्रीमंडल विस्तार में अलग-अलग जातियों को नेतृत्व देने की पहल की गई है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा लिया जा सकते.
#WATCH | BJP MLAs Jibesh Kumar and Raju Kumar Singh take oath as Bihar ministers as CM Nitish Kumar expands his Cabinet pic.twitter.com/oWG1rRAtDm
— ANI (@ANI) February 26, 2025
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'मैं सभी सात मंत्रियों को बधाई देता हूं जो सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम करेंगे.'
#WATCH | Patna | Bihar Cabinet expansion | BJP MLA Vijay Kumar Mandal takes oath as minister pic.twitter.com/EK8Ph76YCk
— ANI (@ANI) February 26, 2025
243 सदस्यों वाली बिहार में 35 मंत्री बनाए जा सकते हैं लेकिन वर्तमान में सीएम सहित कुल 30 मंत्री हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद 7 मंत्री पद खाली थे.
बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण अहम
इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव से पहले संभवत यह आखिरी कैबिनेट विस्तार है. इस विस्तार का उद्देश्य पार्टी में जातीगत समीकरणों को मजबूत करना है. बता दें कि बिहार की राजनीति में जातिगत समीकरण काफी महत्व रखते हैं.