'CM तो हम ही रहेंगे लाडले....', बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद इंटरनेट पर छाए नीतीश, देखें दिलचस्प मीम्स
बिहार चुनाव के दो चरणों के मतदान के बाद 14 नवंबर को आए शुरुआती नतीजों में एनडीए को बढ़त मिली है, जबकि महागठबंधन पीछे दिख रहा है. इसके बीच सोशल मीडिया पर लेकर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है.
X
बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. आज 14 नवंबर को नतीजे आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिए राह मुश्किल होती दिख रही है.
ऐसे में मीम्स बनाने वालों को बिहार चुनाव के मुख्य किरदारों पर मीम्स बनाने का मौका मिल गया है. लोग नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जीत पर मीम्स बना रहे हैं. आरजेडी के तेजस्वी यादव और राहुल गांधी भी मीम्स बनाने से नहीं चूके.
एक व्यक्ति ने पूछा कि आप किसे सीएम के तौर पर देखते हैं. इसमें नीतिश हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं.