वेस्टइंडीज का आखिरकार टूटा 9 मैचों में हार का सिलसिला, पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में दी मात

Westindies vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज ने शानदार मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ उनके लगातार 9 मैचों में हार का सिलसिला भी खत्म हो गया है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Westindies vs Pakistan: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया और अपनी लगातार हार का सिलसिला तोड़ा. बता दें कि इससे पहले वेस्टइंडीज को लगातार मैचों में हार मिल रही थी और इस मुकाबले में उन्होंने आखिरकार जीत हासिल हुई है. 

बता दें कि वेस्टइंडीज को लगातार 9 इंटरनेशनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्हें अब जाकर जीत मिली है. विंडीज की टीम इस मुकाबले में भी हार के कगार पर पहुंच गई थी लेकिन अंत में जेसन होल्डर ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए मुकाबले में जीत हासिल की. 

वेस्टइंडीज का टूटा हार का सिलसिला

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत हासिल कर लगातार 9 मैचों में हार के सिलसिले को तोड़ा है. बता दें कि इससे पहले 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में से कैरेबियाई टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी. तो वहीं कंगारू टीम के खिलाफ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, उनका ये हार का सिलसिला टूट गया है और पाकिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में हराकर जीत हासिल कर ली है. इस मैच में विंडीज को 2 विकेट से जीत मिली और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है.

वेस्टइंडीज को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुकाबले में जीत हासिल की. इस मैच को जीतने के लिए आखिरी बॉल पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी और ऐसे मे होल्डर ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.