T20 World Cup 2026

कौन हैं राशिद खान की पत्नी? अफगानिस्तान के कप्तान ने खुद पोस्ट कर किया खुलासा

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने अपनी पत्नी के बारे में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है.

rashid.khan19 (Instagram)
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और टी-20 कप्तान राशिद खान ने हाल ही में अपनी शादी की खबर साझा की है. 26 साल की उम्र में राशिद ने जीवनसाथी चुना और यह खुशी का मौका उनके परिवार के लिए और भी खास हो गया. 

बता दें कि उन्होंने अपनी शादी की बात लोगों से छुपाई थी. हालांकि, अब उन्होंने इसका खुलासा किया है लेकिन अपनी पत्नी की तस्वीर सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है.

शादी की तारीख और जगह

राशिद खान की शादी 3 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुई. यह समारोह पारंपरिक पश्तून रिवाजों से भरा था. शादी इंपीरियल कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित की गई, जो एक शानदार कार्यक्रम बना. 

मीडिया खबरों के अनुसार राशिद ने अपनी फैमिली में ही शादी रचाई. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उसी दिन उनके तीन भाइयों की भी शादी हो गई. भाइयों के नाम आमिर खलील, जकीउल्लाह और रजा खान हैं. 

राशिद की इमोशनल पोस्ट

राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में बताया. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "2 अगस्त 2025 को उनका निकाह हुआ. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी प्यार, शांति और साथ की मिसाल है. राशिद ने एक चैरिटी इवेंट में पत्नी को ले जाने पर उठे सवालों का जवाब दिया."

वे बोले कि छोटी बातों पर अफवाहें फैलाना गलत है. उनकी पत्नी अब उनकी जीवनसाथी हैं और दोनों साथ खुश हैं. राशिद ने सपोर्ट करने वालों का शुक्रिया भी अदा किया.

पत्नी की प्राइवेसी का सम्मान

राशिद खान ने अपनी पत्नी की गोपनीयता को बहुत महत्व दिया है. उन्होंने साफ कहा कि सांस्कृतिक और पारिवारिक परंपराओं के कारण पत्नी का नाम या चेहरा सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. किसी भी फोटो में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया. 

यह फैसला अफगानिस्तान की परंपराओं से जुड़ा है, जहां महिलाओं की प्राइवेसी का खयाल रखा जाता है. राशिद ने ऑनलाइन ट्रोलिंग से पत्नी की रक्षा की और फैंस से समझदारी की अपील की.

समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ?

शादी का जश्न काफी बड़ा था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान और पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी जैसे बड़े नाम मौजूद थे. टीम के साथी खिलाड़ी जैसे अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान भी इस खुशी में शामिल हुए.