IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Virat Kohli Test Retirement: तुम याद आओगे चिकू...गौतम गंभीर से लेकर एबी डिविलियर्स तक, क्रिकेट जगत ने विराट को दी शुभकामनाएं

विराट कोहली के रिटायरमेंट के फैसले पर कई लोग हैरानी जता रहे हैं. 20 जून 2011 को किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत और 30 शतकों के साथ 9230 रन बनाए.

Social Media
Gyanendra Sharma

विराट कोहली टेस्ट रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया की बाढ़ आई हुई है.  कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

विराट कोहली के रिटायरमेंट के फैसले पर कई लोग हैरानी जता रहे हैं. 20 जून 2011 को किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत और 30 शतकों के साथ 9230 रन बनाए. 

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली के लिए ट्विट किया और लिखा कि हम तुम्हें याद करेंगे विराट.