menu-icon
India Daily

टेस्ट-वनडे के कप्तान गिल का टी20 वर्ल्ड कप से क्यों कटा पत्ता, ख़राब फॉर्म या टीम कॉम्बिन्शन वजह?

अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषणा कर दी है जिसमें टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल नाम है. टी20 विश्व कप 2026 से उनका पत्ता कट चुका है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
टेस्ट-वनडे के कप्तान गिल का टी20 वर्ल्ड कप से क्यों कटा पत्ता, ख़राब फॉर्म या टीम कॉम्बिन्शन वजह?
Courtesy: @CricCrazyJohns account

अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषणा कर दी है. टीम में कई चौकाने वाले नाम हैं, कई खिलाड़ी हैं जिनकी टीाम में वापसी हो रही है. लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बता दें बोर्ड ने टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल को इस स्क्वाड में जगह नहीं दी है. 

लेकिन अब यह समझना आवश्यक है कि चयनकर्ता ने गिल को उनके खराब  प्रदर्शन या टीम कॉम्बिनेशन के कारण टीस से बाहर किया है. बता दें गिल की जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान का जिम्मा मिला है. 

टीम से ड्रॉप हुए कप्तान शुभमन 

भारतीय टीम का भविष्य कहे जाने वाले टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी20 विश्व कप 2026 और घर में होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या शुभमन गिल को उनके खामोश बल्ले के कारण टीम से बाहर किया गया है. 

दरअसल पीछे लंब वक्त से टी20 में  गिल के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. जिस कारण कयाल लगाए जा रहे हैं कि उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. 

ख़राब फॉर्म या टीम कॉम्बिन्शन है वजह 

गिल के टीम से ड्रॉप होते ही खबरों के बाजार में यह कयास तेज होने लगे की गिल को टी20 में खराब प्रदर्शन के कारण ड्रॉप किया गया है. हालांकि मुख्य चयनकर्ता ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं उन्हें टीम कॉम्बिनेशन के कारण बाहर किया गया है. 

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि 'शुभमन की काबीलियत को लेकर कोई संदेह नहीं है. हाल के मैचों में भले ही उनके बल्ले से रन न आए हों, लेकिन इससे हमारी राय नहीं बदलती कि वह एक शानदार बल्लेबाज हैं. पिछले साल की ही तरह इस साल भी टीम बैलेंस को ध्यान में रखकर उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई है. यह व्यक्तिगत फैसला नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि वह वह टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज को देखते हैं जिस कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा.'

संजू सैमसन की ने मारी बाजी

गिल के बाहर होती ही संजू सैमसन की किस्मत चमक गई है. बता दें कप्तान ने यह साफ किया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में गिल के चोटिल होने के बाद संजू को प्लेइंग में जगह मिली थी.

प्लेइंग में जगह मिलते ही संजू ने अभिषेक के साथ मिलकर अपनी अहमियत बताई. जिस कारण टीम में बतौर ओपनर उन्हें चयनित किया गया है और गिल को टीम कॉम्बिनेशन के चलते स्क्वाड से बाहर होना पड़ा. 

आगामी विश्व कप के लिए इंडिया की हुई घोषणा  

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे,  अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह,  हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)