Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

India 2025-26 home cricket season schedule: टीम इंडिया घर पर खेलेगी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज, आ गया शेड्यूल

भारत का घरेलू सत्र अक्टूबर में ही शुरू होगा, जब वह 20 जून से 5 अगस्त तक इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच खेलेगा. इसके बाद एशिया कप खेला जाएगा. जो टी-20 फॉर्मेंट में होगा.

Social Media
Gyanendra Sharma

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को सीनियर पुरुष टीम के लिए 2025-26 के घरेलू सत्र के कार्यक्रमों की घोषणा की. भारत का घरेलू सत्र 2 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा, जिसके बाद वे नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका से दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेंगे.

भारत का घरेलू सत्र अक्टूबर में ही शुरू होगा, जब वह 20 जून से 5 अगस्त तक इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच खेलेगा. इसके बाद एशिया कप खेला जाएगा. जो टी-20 फॉर्मेंट में होगा. घरेलू सत्र में गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा. असम का यह प्रतिष्ठित स्टेडियम 22 नवंबर, 2025 से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की मेजबानी करेगा.

अहमदाबाद, कोलकाता, नई दिल्ली और गुवाहाटी घरेलू सत्र में चार टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि रांची, धर्मशाला, कटक, न्यू चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम जैसे शहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों की मेजबानी करेंगे.

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

पहला टेस्ट – गुरूवार, 02-अक्टूबर-25 से सोमवार, 06-अक्टूबर-25 | सुबह 9:30 बजे | अहमदाबाद

दूसरा टेस्ट – शुक्रवार, 10-अक्टूबर-25 से मंगलवार, 14-अक्टूबर-25 | सुबह 9:30 बजे | कोलकाता

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा
पहला टेस्ट – शुक्रवार, 14-नवंबर-25 से मंगलवार, 18-नवंबर-25 | सुबह 9:30 बजे | नई दिल्ली

दूसरा टेस्ट – शनिवार, 22-नवंबर-25 से बुधवार, 26-नवंबर-25 | सुबह 9:30 बजे | गुवाहाटी

पहला वनडे – रविवार, 30-नवंबर-25 | दोपहर 1:30 बजे | रांची

दूसरा वनडे – बुधवार, 03-दिसंबर-25 | 1:30 PM | रायपुर

तीसरा वनडे – शनिवार, 06-दिसंबर-25 | 1:30 PM | विशाखापत्तनम

पहला टी20I – मंगलवार, 09-दिसंबर-25 | 7:00 PM | कटक

दूसरा टी20I – गुरूवार, 11-दिसंबर-25 | 7:00 PM | न्यू चंडीगढ़

तीसरा टी20I – रविवार, 14-दिसंबर-25 | 7:00 PM | धर्मशाला

चौथा टी20I – बुधवार, 17-दिसंबर-25 | 7:00 PM | लखनऊ

5वां टी20I – शुक्र, 19-दिसंबर-25 | 7:00 PM | अहमदाबाद