IND vs ENG: अभिषेक OUT, रिंकू IN! अभिषेक की खराब फॉर्म पर उठे सवाल, दिग्गज ने सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग XI में बताए बदलाव?

गुरुवार यानी की 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का अहम मैच वानखेड़े में खेला जाना है. इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं.

@CricCrazyJohns, @TsMeSalman X account
Meenu Singh

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 की दौड़ रोमांचक मोड़ पर है, कल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने अफ्रीकी टीम को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब आज यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाना है.

इस मैच के लिए दोनों टीमें अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी हुई हैं. भारत को लगातार दूसरी बार टी20 चैंपियन बनने के लिए किसी भी हालत में इस मैच को जीतना होगा.ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मैच कप्तान और कोच अभिषेक को बाहर कर रिंकू सिंह की एंट्री करवा सकते हैं. 

अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर 

आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा आज मुंबई में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले अब क्रिकेट के जानकारों ने अपनी राय रखनी शुरु कर दी है. दरअसल भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत की प्लेइंग इलेवन बताई है, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए हैं.

उनका कहना है कि टीम प्रबंधन को टीम के फॉर्म के अनुसार प्लेइंग में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभिषेक इस पूरे टूर्नामेंट्स खराब फॉर्म से जूझे हैं. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि अभिषेक की बल्लेबाजी का आकलन नेट्स में उनके आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज के आधार पर करना चाहिए. बता दें उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने महज 13.13 की औसत और स्ट्राइक रेट 131.15 रहा है. ऐसे में अहम मुकाबले से पहले उनकी फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

रिंकू की हो सकती है एंट्री 

शास्त्री ने आगे कहा कि इस करो या मरो मुकाबले में ईशान किशन और संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करनी चाहिए. इसके अलावा रिंकू सिंह की प्लेइंग इलेवन में निचले क्रम में वापसी करानी चाहिए. ताकि वह मैच को फिनिश कर सकें. बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की करिश्माई पारी के कारण ही भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाया है. इस कारण कप्तान को उन पर भरोसा दिखाना चाहिए. हालांकि इस दौरान वह अभिषेक शर्मा को पूरी तरह से प्लेइंग से बाहर करने के पक्ष में नहीं थे. 

IND vs ENG के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह/अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती