Suryakumar Yadav Birthday: सूर्यकुमार यादव को क्यों कहा जाता है Mr. 360? जानें वो 5 पारियां जिसमें मचाया था धमाल

मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव आज 35 साल के हो गए हैं. खास बात यह है कि आज ही वह एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ T20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. देरी से मिला मौका, लेकिन SKY ने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया.

Pinterest
Princy Sharma

Suryakumar Yadav Birthday: मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के T20 सुपरस्टार सूर्यकुमार यादव का आज जन्मदिन है . 14 सितंबर, रविवार को ये धाकड़ बल्लेबाज 35 साल के हो गए हैं. खास बात ये है कि आज ही भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का बड़ा मुकाबला खेला जाना है, जिसमें सूर्यकुमार यादव भारतीय T20 टीम की कमान संभाल रहे हैं. 

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर की शुरुआत देरी से की, लेकिन जब मौका मिला, तो ऐसा धमाका किया कि दुनिया देखती रह गई . 30 साल की उम्र तक उन्हें टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिल , लेकिन IPL में शानदार प्रदर्शन ने उनके लिए रास्ते खोल दिए. 

2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 पारियों में 512 रन बनाए और यहीं से उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते ही दिखा दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गेम चेंजर हैं. 

क्यों कहते हैं उन्हें Mr. 360?

सूर्यकुमार की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो मैदान के हर कोने में शॉट मार सकते हैं. चाहे सामने हो, पीछे हो या स्क्वायर, हर दिशा में चौके-छक्के बरसते हैं. उनकी इसी स्टाइल की वजह से उन्हें 'Mr. 360 डिग्री' का खिताब मिला है .

T20 में उनके धमाकेदार आंकड़े 

IPL में 4311 रन , स्ट्राइक रेट 148.66 
T20I में 2500+ रन , स्ट्राइक रेट 167.07 

TOP 5 पारियां जिसमें मचाया धमाल 

  • 117 (55 गेंद) बनाम इंग्लैंड – 2022 में नॉटिंघम में तूफानी शतक 
  • 111* (51 गेंद) बनाम न्यूजीलैंड – 2022 में सभी को चौंकाया 
  • 112* (51 गेंद) बनाम श्रीलंका – 2023 में सीरीज जिताने वाली पारी 
  • 103* (49 गेंद) बनाम गुजरात टाइटन्स – IPL 2023 में बेमिसाल शतक 
  • 102* (51 गेंद) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – IPL 2024 में फिर से आग 

आज जन्मदिन के दिन सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं और टीम को जीत दिला सकते हैं . फैंस को उम्मीद है कि ये मुकाबला सूर्यकुमार यादव के करियर का एक और यादगार दिन बनेगा.