T20 World Cup 2026

SA vs NEP: सांस रोक देने वाली जंग...नेपाल के सामने 'फुस्स' हो गए थे अफ्रीकी, आखिरी ओवर में 1 रन से पलट गई बाजी

SA vs NEP: इस मुकाबले में भले ही ऑन र‍िकॉर्ड साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की हो, लेकिन दिल तो नेपाल टीम जीत ले गई. नेपाल के खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में 'सीन‍ियर' साउथ अफ्रीका का सांसें अटका दी थीं. दिलचस्प बात ये रही कि ये दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में पहली बार आमने-सामने थीं, ऐसे में अफ्रीका टीम पर हार का संकट था, जिसने भी यह मैच देखा वो मैच से नजर नहीं हटा पाया, क्योंकि हर ओवर में मुकाबला बदल रहा था.

Twitter
India Daily Live

SA vs NEP: टी20 विश्व कप 2024 में रोमांच का डबल डोज दिख रहा है. इस सीजन कुछ ऐसे मैच हो रहे हैं, जिनमें रोमांच का जबरदस्त तड़का लग रहा है. इस सीजन के 31वें मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम बड़े उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बची. नेपाल जैसी छोटी टीम ने पूरे दम के साथ लड़ाई लड़ी. एक वक्त लग रहा था कि नेपाल आसानी से अफ्रीका को हरा देगी, लेकिन आखिरी में  बाजी प्रोटियाज टीम ने मार ली. इस मैच का रिजल्ट आखिरी गेंद पर निकला, जिसमें एडिन मार्करम की कप्तानी वाली टीम 1 रन से जीत गई.

दरअसल, 14 जून को खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 115/7 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में खेलने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवरों में 114/7 का स्कोर ही बना पाई और 1 रन से मैच हार गई. नेपाल को आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 8 रनों की दरकार थी. अफ्रीका के लिए ओटनील बार्टमैन ने आखिरी ओवर फेंका और 8 रन डिफेंड कर दिए.



इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नेपाल के लिए इस मैच में कुशल भुर्तेल ने 4 जबकि दीपेंद्र एरी ने 3 विकेट लिए. फिर बल्लेबाजी में आसिफ शेख ने 49 गेंद पर 42, जबकि अनिल शाह ने 24 गेंदों पर 27 रन बनाए. वहीं अफ्रीका के लिए जीत के हीरो तबरेज शम्सी रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 19 रन देकर 4 विकेट लिए. अफ्रीकी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन रीजा हेंड्रिक्स ने बनाए.