SL vs AFG: श्रीलंका के पथुम निसांका ने पल्लेकेले में इतिहास रच दिया है. स्टार ओपनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है. निसांका ने 139 गेंदों में 20 चौके और 8 छक्कों की मदद से 210* रनों की पारी खेली. पथुम निसांका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने.
पल्लेकेले में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में निसांका ने दोहरा शतक बनाया. निसांका ने वनडे में श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर के सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. जयसूर्या ने 189 रन बनाए थे. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल और सहवाह के रिकॉर्ड को भी तोड़ा. गेल ने अपना दोहरा शतक पूरा करने में 138 गेंद लिए थे, वहीं सहवाग ने 140 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था.
History maker!
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 9, 2024
Pathum Nissanka smashes the record books with a historic double century, the first ever by a Sri Lankan batsman in ODIs! 🔥🔥🔥
Live Scorecard 📝: https://t.co/z8HCHdOX6P
Watch 👀: https://t.co/CKfwszsd8V#SLvAFG pic.twitter.com/4dqKJTeRYv
वनडे में सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा ने खेली है, रोहित 2014 में ृलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन ठोक दिए थे. 2015 वर्ल्ड कप में मार्टिन गप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन ठोके थे. सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे. क्रिस गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी.
श्रीलंकाई ओपनर ने दोहरे शतक से पहले सिर्फ 87 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. ये निसांका के वनडे करियर का चौथा शतक रहा. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से ये पहला शतक निकला. मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 381/3 रन बोर्ड पर लगाए. निसांका और अविष्का फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की. निसांका टीम के लिए हाई स्कोरर रहे. इसके अलावा अविष्का फर्नांडो ने 88 गेंदों में 88 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के जड़े.