LSG vs KKR: 'रिंकू, नाम ही काफी है....' लखनऊ के जबड़े से छिनी जीत, POTM के बाद दिया दिल जीतने वाला बयान

KKR की जीत का श्रेय टीम के स्टार फिनिशनर रिंकू सिंह को जाना चाहिए. जिन्होंने कल न केवल बल्लेबाजी में बल्कि फिल्डिंग में भी सुपरमैन सा काम किया. उनके इस कारनामे के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

ANI
Meenu Singh

लखनऊ: बीती शाम आईपीएल 2026 के मौजूदा संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा. इस मैच में फैंस को पूरा थ्रिलर देखने को मिला. मैच की आखिरी गेंद तक फैंस ये तय नहीं कर पा रहे थे कि आखिर मैच किसके पक्ष में होगा. हालांकि अंत में केकेआर के जांबाजों ने सुपर ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. 

लेकिन इस जीत का श्रेय टीम के स्टार फिनिशनर रिंकू सिंह को जाना चाहिए. जिन्होंने न केवल बल्लेबाजी में बल्कि फिल्डिंग में भी सुपरमैन सा काम किया. उनके इस कारनामे के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. रिंकू की बदौलत टीम अपना दूसरा मुकाबला जीतने में सफल हो पाई. 

KKR के लिए संकटमोचन बने रिंकू

केकेआर के फिनिशनर रिंकू सिंह ने अक्सर ही संकटमोचन बनकर अपनी टीम को मुश्किलों से निकालाा है. उन्होंने ऐसाा ही कुछ बीतीा शाम भी किया. न केवल बल्ले से टीम की जीत में योगदान दिया बल्कि एक हैरतअंगेज कैच लेकर  सबको हैरान कर दिया था. मैच के बाद रिंकू ने अपनी रणनीति के बारे में बताते हुए कहा कि, 'जब भी मैं बल्लेबाजी करने उतरता हूं तब तक टीम पहले ही 3-4 विकेट खो चुकी होती है, तो मेरा ध्यान इस बात पर होता है कि कैसे खेल को नियंत्रित किया जाए और आगे बढ़ाया जाए. मैं स्ट्राइक रोटेट करने, सिंगल और डबल रन लेने और बाउंड्री लगाने के बारे में सोचता हूं. मेरा मेन टारगेट हमेशा मैच को अंत तक ले जाना होता है.'

'रिंकू, नाम ही काफी है....'

जब रिंकू को प्लेयर ऑफ द मैच देने के लिए मंच पर बुलाया गया तो उनकी 83 रनों की नाबाद पारी को देखते हुए उनसे कहा गया कि क्या उनका नाम रिंकू से बदलकर रिंकू संकटमोचन रख देना चाहिए. तो इस पर रिंकू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'नहीं, रिंकू ही ठीक है.' रिंकू का ये कहना ही उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है. 

खेली 83 रनों की नाबाद पारी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिंकू सिंह के बल्ले ने कल काफी शोर मचाया. रिंकू जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए थे तब उनकी टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर महज 31 रन का था . लेकिन रिंकू ने क्रीज पर पारी को संभालते हुए 83 रनों की नाबाद पारी खेली. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी चौकन्नी फिल्डिंग से भी सबको हैरानी में डाल दिया था. कल रिंकू ने लगभग 4 कैच पकड़े थे.