West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'कुछ भी गलत नहीं किया था', वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद  Rahul Dravid ने किया बड़ा खुलासा

Rahul Dravid: टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपने कार्यकाल में वनडे विश्व कप 2023 जीतने से चूक गए थे, लेकिन फिर टीम ने उन्हें 2024 के टी20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ यादगार विदाई दी. भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की की थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया बाजी मार गया. इसके बाद टीम इंडिया जब टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंची तो इस बार ट्रॉफी जीतकर ही मानी. राहुल द्रविड़ ने इन दोनों विश्व कप का याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है.

Twitter
India Daily Live

Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल में उन्होंने खुलासा किया है कि पिछले साल हुए वनडे विश्व कप 2023 में टीम ने कोई गलती नहीं की थी, इसलिए वो  ODI वर्ल्ड कप 2023 और T-20 वर्ल्ड कप 2024 के कैंपेन में कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे. राहुल द्रविड़ ने यह बयान टी20 विश्व कप 2024 में मिली जीत को याद करते हुए दिया है.

राहुल द्रविड़ हाल में मुंबई में CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, यहां द्रविड़ ने कहा 'ईमानदारी से कहूं तो मैं कुछ अलग नहीं करना चाहता था. मुझे लगता है कि हमने ODI वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया था. हम अपनी तैयारी, योजना और लगातार 10 मैच जीतने के लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे.'



टीम का क्या माइंटसेट था?

राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि टी20 विश्व कप 2024 को लेकर टीम का मानना था कि हमें वही करना चाहिए जो हमने किया. हमें वही एनर्जी, वही माहौल, वही टीम माहौल बनाने की जरूरत है जो हमारे पास था और फिर बस उम्मीद है कि उस दिन हमें किस्मत का साथ मिलेगा.

उस दिन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर खेला था

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार पर राहुल द्रविड़ ने कहा 'मुझे लगता है कि हमने शानदार प्रदर्शन किया. हम फाइनल में हार गए और ऑस्ट्रेलिया ने उस दिन हमसे बेहतर क्रिकेट खेला, वे एक बेहतर टीम थे और इसके लिए उन्हें बधाई। खेल में ऐसा हो सकता है.

17 साल बाद जीता था खिताब

बता दें कि आज से करीब 2 महीने पहले टीम इंडिया ने 29 जून को खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था. टीम इंडिया ने इस खिताब के साथ 11 साल से चले आ रहे ICC ट्रॉफी जीतने के सूखे को भी समाप्त किया था. पूरे 17 साल बाद देश ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी. सबसे पहले भारत ने 2007 में यह खिताब जीता था.