Valentine Day 2026

KKR Vs CSK: चेपॉक में चला चेन्नई का सिक्का, लो स्कोरिंग मैच में शिवम दुबे के छक्कों ने लूट ली पूरी महफिल

KKR Vs CSK: एम चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईपीएल के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को हराकर जीत दर्ज की.

India Daily Live

KKR Vs CSK: सोमवार को  आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में सीएसके ने तूफानी जीत दर्ज की.  केकेआर को 7  विकेट से हराकर 5 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है. केकेआर को इस सीजन पहली हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई ने केकेआर द्वारा दिए गए लक्ष्य को 17.4 ओवर में 141 रन बनाकर हासिल कर लिया.

कोलकाता नाइट राइडर्स के 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रचिन रविंद्र और ऋतुराज गायकवाड़ ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने 3.2 ओवर में 27 रनों की साझेदारी की.  

सीएसके का पहला विकेट रचिन के रूप में गिरा. वो 15 रन बनाकर वैभव अरोरा का शिकार बने. उनके आउट होने के बाद कप्तान ऋतुराज और डैरी मिशेल के बीच लंबी साझेदारी हुई,. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. डैरी 25 रन बनाकर चलते बने लेकिन कप्तानी का बोलता रहा. गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली.

शिवम दुबे के छक्कों ने लूट ली महफिल

कप्तान गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली.  उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को विजय दिलाई और नाबाद लौटे. वहीं, शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 28 रनों की शानदार पारी खेली. उनके 3 छक्कों ने महफिल लूट ली. हालांकि, वो नाबाद नहीं जा पाए. उन्हें वैभव अरोरा ने क्लीन बोल्ड कर दिया.

कम टोटल को केकेआर की टीम डिफेंड नहीं कर पाई. बल्लेबाजी में केकेआर को मुंह की खानी पड़ी. केकेआर के कोई भी बल्लेबाज ने 40 रनों के आंकड़े को नहीं छू पाया.

केकेआर की ओर से वैभव अरोरा ने 2 और सुनील नरेन ने एक विकेट चटकाया.

केकेआर के बल्लेबाज नहीं कर पाए कमाल

वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे. केकेआर के किसी भी बल्लेबाज का आज बल्ला नहीं बोला.  सबसे ज्यादा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 रनों की पारी खेली. श्रेयस के अलावा नरेयन ने 27, अंग कृषि रघुवंशी ने 24 और रामदीप सिंह ने 13 रनों की पारी खेली.

चेन्नई के गेंदबाजों के आगे केकेआर के बल्लेबाजों की एक नहीं चलाई. चेन्नई के तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लेकर केकेआर की कमर तोड़ दी. वहीं, मुस्तफिजुर ने 2 और विकेट चटकाए और अलावा महीश तीक्ष्ण ने 1 विकेट लिया.