IPL के बीच BCCI को लगा बड़ा झटका! ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मुंबई होटल में मौत
आईपीएल के दौरान ही BCCI के साथ चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक की मुंबई के एक होटल में मौत हो गई.
IPL 2026: आईपीएल 2026 दिन प्रतिदिन रोमांचक होता जा रहा है. आरसीबी, एमआई और आरआर ने लीग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. अब आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है.
आईपीएल के दौरान ही BCCI के साथ चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक की मुंबई के एक होटल में मौत हो गई. वह ट्राइडेंट होटल अपने कमरे में मृत पाए गए हैं.
आईपीएल कवरेज की थी जिम्मेदारी
बता दें मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो आईपीएल मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे. उन पर आईपीएल कवरेज की जिम्मेदारी थी. अचानक हुई इस घटना ने सबको हैरानी में डाल दिया है. पुलिस के अनुसार, लैंगफोर्ड 29 मार्च को मैच से संबंधित अपना काम पूरा करने के बाद अपने कमरे में लौटे थे.
संदिग्ध हालत में मृत मिले विलियम्स लैंगफोर्ड
मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को होटल रिसेप्शन से बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो होटल के कर्मचारी उनकी हालत देखने गए. अधिकारियों ने बताया कि कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने होटल की मास्टर चाबी से कमरा खोला. कमरा खुलने के बाद जो मंजर सामने था उसने सबको हैरान कर दिया.
दरअसल लैंगफोर्ड फर्श बेसुध पड़े हुए थे. होटल के डॉक्टर को तुरंत सूचित किया गया, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.
तुरंत एक्शन में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामले की गंभीरता को समझते हुए मृत्यु की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और अब पुलिस मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है. जिसके बाद आगे के एक्शन लिए जाएंगे. इस रिपोर्ट से उनकी मौत का कारण साफ हो जाएगा.
और पढ़ें
- PBKS vs GT pitch report: न्यू चंडीगढ़ में शाम को आमने-सामने होगी पंजाब vs गुजरात, जानिए पिच किसका देगी सााथ
- PBKS vs GT Match Live Streaming: आज शाम होगी पंजाब-गुजरात में कांटे की टक्कर! जानिए कहां देखें लाइव मैच, नोट करें सारी डिटेल्स
- IPL 2026: आज चंडीगढ़ में PBKS और GT के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें दोनों टीमें के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड