West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का फुल शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मैच, जानें हर डिटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी. पिछले सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स इतने ही मैचों में 14 अंक लेकर छठे स्थान पर रही थी.

Social Media
Gyanendra Sharma

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अपनी पहली खिताब जीतने के लिए उतरेगी.  अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ बदलाव करेगी. फ्रैंचाइज़ी के इतिहास में सबसे बड़ा कदम तब उठाया गया जब उन्होंने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम से बाहर कर दिया और उनकी जगह राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल को टीम में शामिल किया.

डीसी को हैरी ब्रूक के बाहर होने से भी जूझना होगा, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से बाहर होने का विकल्प चुना था.  दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी. पिछले सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स इतने ही मैचों में 14 अंक लेकर छठे स्थान पर रही थी. इस सीजन में, दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा, जैसे केएल राहुल को 14 करोड़ और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीदा.

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल आईपीएल 2025

डीसी बनाम एलएसजी, 24 मार्च - विशाखापत्तनम - शाम 7:30 बजे
डीसी बनाम एसआरएच, 30 मार्च - विशाखापत्तनम - दोपहर 3:30 बजे
सीएसके बनाम डीसी, 5 अप्रैल - चेन्नई - शाम 7:30 बजे
आरसीबी बनाम डीसी, 10 अप्रैल - बेंगलुरु - शाम 7:30 बजे
डीसी बनाम एमआई, 13 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
डीसी बनाम आरआर, 16 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
जीटी बनाम डीसी, 19 अप्रैल - अहमदाबाद - दोपहर 3:30 बजे
एलएसजी बनाम डीसी, 22 अप्रैल - लखनऊ - शाम 7:30 बजे
डीसी बनाम आरसीबी, 27 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
डीसी बनाम केकेआर, 29 अप्रैल - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
SRH बनाम DC, 5 मई - हैदराबाद - शाम 7:30 बजे
पीबीकेएस बनाम डीसी, 8 मई - धर्मशाला - शाम 7:30 बजे
डीसी बनाम जीटी, 11 मई - दिल्ली - शाम 7:30 बजे
MI vs DC, 15 मई - मुंबई - शाम 7:30 बजे

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
1. फाफ डु प्लेसिस (उपकप्तान)
2. जेक फ्रेजर-मैकगर्क
3. अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर)
4. केएल राहुल
5. ट्रिस्टन स्टब्स
6. अक्षर पटेल (कप्तान)
7. आशुतोष शर्मा
8. कुलदीप यादव
9. मिशेल स्टार्क
10. मुकेश कुमार
11. टी नटराजन
12. इम्पैक्ट सब - समीर रिजवी/मोहित शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर , अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टियन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी.