T20 World Cup 2026

IND Vs ZIM 2nd T20I: पहले हारी अब जीतकर बाजीगर बनी टीम इंडिया, शुभमन एंड कंपनी ने ढहा दिया जिम्बाब्वे का किला

IND Vs ZIM 2nd T20I: हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. आज के मुकाबले में वापसी करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के किले को ढहाने का काम किया है. 

@BCCI
India Daily Live

IND Vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. आज हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. लेकिन दूसरे मुकाबले में शुभमन एंड कंपनी ने बता दिया कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर क्यों कहा जाता है. टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाएगा. पांचों मुकाबले एक ही मैदान में खेले जाएंगे.

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने 235 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम रन ही बना सकी.  जिम्बाब्वे की पूरी टीम धराशायी हो गई.

भारतीय गेंदबाजों ने ढहा दिया जिम्बाब्वे का किला    

235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन वेस्ली मधेवेरे ने बनाए. उन्होंने 39 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. ब्रेन बेनेट ने 9 गेंदों पर 26 तो ल्यूक जोंगवे ने 26 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पानी मांगते नजर आए. पहले ही में मुकेश कुमार ने इनोसेंट काइया को क्लीन बोल्ड कर चलता कर दिया.

इसके बाद जिम्बाब्वे के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. टीम इंडिया की ओर से मुकेश कुमार और आवेश खान ने 3-3 विकेट चटकाए. रवि बिश्नोई की गुगली ने आज भी कमाल कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 2 विकेट झटके. वाशिंगटन सुंदर ने भी एक विकेट लिया.   

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक

पहले मैच में जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा इस मैच के हीरो बनाया. अपने ही दूसरे ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ दिया. भारत के लिए शुरुआती दो पारियों में शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदो पर तूफानी अंदाज में 100 रनों की पारी खेली.

अभिषेक के आउट होने के बाद रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ का तूफान आया. दोनों ने तूफानी पारी खेलते हुए जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसे स्कोर खड़ा कर दिया. ऋतुराज ने 47 गेंदों पर 77 तो रिंकू ने 22 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा हार का अंतर (रनों के हिसाब से)

100 बनाम ऑस्ट्रेलिया, हरारे, 2018
100 बनाम भारत, हरारे, 2024*
85 बनाम पाकिस्तान, हरारे, 2011
82 बनाम श्रीलंका, हंबनटोटा, 2012