T20 World Cup 2026

IND vs NZ 2nd T20I: 7 बजे से होगा IND vs NZ हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां देखे लाइव प्रसारण

IND vs NZ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा. आईए जानते हैं कि फैंस दूसरे मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं.

PTI
Meenu Singh

रायपुर: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज अब अपने पूरे रोमांच पर है. सीरीज जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे फैंस इसे लेकर और उत्साहित हो रहे हैं. सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 48 रनों से अपने नाम किया था. 

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले आईए जानते हैं कि फैंस दूसरे मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं.

जानिए कब और कहां होंगे ये मुकाबले 

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाना है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले 06:30 बजे टॉस होगा. 

लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

अब सवाल यह है कि फैंस इस मैच को किस साईड पर देख सकते हैं. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायपुर में होने वाला यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इस मैच को जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है. इसके साथ ही मैच का लाइव अपडेट  Indiadaily.com पर भी उपलब्ध होंगे. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान),  अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा.

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिशेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, डैरिल मिचेल, बेवन जैकब्स,  ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, इश सोढ़ी, जैक फाउल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क.