IND vs ENG 3rd Test, Day 2 Live: रोहित-जडेजा के शतक, सरफराज-जुरेल ने जीता दिल, पहली पारी में भारत ने बनाए 445 रन

IND vs ENG 3rd Test: 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में चल रहा है. भारत ने पहली पारी में कमाल की बैटिंग की और 445 रन बनाए हैं.

India Daily Live

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए हैं. पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए थे, फिर दूसरे दिन 119 रन जोड़े. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 131 जबकि रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाकर शतक जमाए. 

राजकोट टेस्ट के पहले दिन भारत के शुरुआती तीन विकेट 33 रनों पर गिर गए थे, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ पारी को संभाला और बढ़िया स्थिति में पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों के बीच 200 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हुई. राजकोट में डेब्यू करने वाले इस मुकाबले को सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने यादगार बनाया. सरफराज ने 62 जबकि जुरेल ने 48 रनों की इंपेक्ट फुल इनिंग खेलकर टीम इंडिया को 400 रनों का आंकड़ा पार कराने में बड़ा योगदान दिया. आर अश्विन ने 37 जबकि आखिर में जसप्रीत बुमराह ने 26 रनों की पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन