West Bengal Assembly Election 2026 IPL 2026

ENG vs IND: मैनचेस्टर में मैदान पर उतरने से पहले ही सीरीज हार गई टीम इंडिया! संभावित प्लेइंग 11 दे रही है सबूत

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया मुश्किल में दिखाई दे रही है. भारत के लिए खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनती जा रही है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया मुश्किलों से घिरी हुई दिखाई दे रही है. भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जो भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है. बता दें कि भारत के लिए सीरीज दांव पर लगी हुई है और ऐसे में प्लेयर्स का बाहर होना टीम के लिए चिंता है.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके हाथ में टांके लगे हैं और ऐसे में उनकी वापसी मुश्किल ही लग रही है. इसके अलावा आकाश दीप के भी चोटिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 ही सबूत दे रही है कि टीम इंडिया को हार मिल सकती है.

आकाश दीप और अर्शदीप हो चुके हैं चोटिल

आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में उनका चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बाहर होना बड़ा खतरा है. इसके अलावा अर्शदीप पहले ही चोटिल हो चुके हैं. तो वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम देने की बात कही जा रही है. इसके अलावा भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने मोहम्मद सिराज का भी वर्कलोड मैनेजमेंट करना होगा.

अंशुल कंबोज का हो सकता है डेब्यू

अर्शदीप और आकाश दीप के चोटिल होने के बाद अब टीम में अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. ऐसे में अगर बुमराह और सिराज में से किसी एक को आराम दिया जाता है, तो प्रसिद्ध कृष्णा के साथ अंशुल कंबोज का डेब्यू हो सकता है. ऐसे में भारत की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है और टेस्ट मैच में जीत के लिए 20 विकेट लेना जरूरी होता है.

कुलदीप यादव को बाहर करना 

कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्हें अब तक एक भी टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वे चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.

चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करूण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज.