ENG vs IND: 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ...', जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर आग बबूला हुए हरभजन सिंह
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत खिलाने का फैसला किया गया. ऐसे में हरभजन सिंह ने अब इस पर सवाल खड़े किए हैं.
Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने जसप्रीत बुमराह के 'वर्कलोड मैनेजमेंट' को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरभजन का मानना है कि 'वर्कलोड मैनेजमेंट' शब्द का इस्तेमाल आजकल क्रिकेट में जरूरत से ज्यादा हो रहा है.
उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी और बुमराह की फिटनेस और प्रदर्शन की तारीफ की. इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय टीम में कुलदीप यादव को शामिल करने की वकालत भी की. हरभजन सिंह का कहना है कि वर्कलोड मैनेजमेंट' क्रिकेट में एक नया कॉन्सेप्ट है, जो टी20 क्रिकेट और खासकर आईपीएल के आने के बाद ज्यादा चर्चा में आया. पहले के समय में खिलाड़ी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलते थे और 'वर्कलोड' का मतलब सिर्फ फिटनेस होता था.
हरभजन सिंह ने वर्कलोड को लेकर दिया बड़ा बयान
हरभजन ने कहा, "आईपीएल के बाद लोग कहने लगे कि मैं एक मैच में 24 गेंदें फेंकूंगा और वह बिल्कुल सटीक होंगी. लेकिन पहले ऐसा नहीं था. पहले खिलाड़ी पूरी सीरीज खेलते थे. हां, अगर चोट का डर हो, तो सावधानी बरतनी चाहिए. अगर कोई खिलाड़ी चोट के डर से कम मैच खेलना चाहता है, तो उसकी बात को सम्मान देना चाहिए. लेकिन बुमराह जैसे खिलाड़ी, जो पूरी मेहनत और ईमानदारी से खेलते हैं, उनके लिए यह नियम लागू नहीं होना चाहिए."
जसप्रीत बुमराह सबसे ईमानदार क्रिकेटर
उन्होंने कहा, "अगर बुमराह को दर्द नहीं है, तो वे सिर्फ 4 ओवर नहीं, बल्कि 10 ओवर का स्पेल फेंक सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने इतना गेंदबाजी की कि चोटिल हो गए. उनकी गेंदबाजी का एक्शन और तेज रफ्तार के कारण उनके शरीर पर बहुत दबाव पड़ता है. अगर उनका शरीर ठीक है, तो उन्हें पांचों टेस्ट खेलने चाहिए. अगर बुमराह खेलते हैं, तो भारत सीरीज जीत सकता है. कोई भी विपक्षी टीम बुमराह का सामना नहीं करना चाहती."
कुलदीप को मिलना चाहिए मौका
हरभजन ने भारतीय टीम के चयन पर भी अपनी राय दी और कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. उन्होंने कहा, "इंग्लैंड जिस तरह का आक्रामक क्रिकेट खेलता है, उसे कुलदीप के खिलाफ खेलना मुश्किल होगा. मेरे हाथ में होता, तो मैं नीतीश रेड्डी को बाहर करके कुलदीप को लाता."
और पढ़ें
- ENG vs IND: चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में हुआ अचानक बदलाव, अर्शदीप सिंह की जगह लेने को तैयार 27 साल का गेंदबाज
- WCL 2025: रैना से लेकर हरभजन तक! खिलाड़ियों के मुकाबले से नाम वापस लेने की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
- क्या टेस्ट मैच में 'टी ब्रेक' के दौरान सच में चाय पीते हैं खिलाड़ी? इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताई सच्चाई