West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

VIDEO: हैरतअंगेज तरीके से आउट हुए नितीश राणा, गेंद से पहले ही गिरी बेल्स;विकेट पर मचा बवाल

मंगलवार को नितीश राणा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए बहुत ही अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए. अब सोशल मीडिया पर उनके आउट होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. राणा एक ही गेंद पर दो बार आउट हुए.

X (@sinha7605)
Meenu Singh

नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, इस मैच में सीएसके ने डीसी को 8 विकेट से मात दी. लेकिन मैच में एक ऐसा अजीबो गरीब मोमेंट आया जिसके बाद विवाद तेज हो गया. तेज हवा और मुश्किल पिच के बीच जब बल्लेबाज जूझ रहे थे, तभी एक विकेट ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. सवाल ये नहीं था कि आउट सही था या गलत, बल्कि यह कि क्या उस गेंद को ‘डेड बॉल’ घोषित किया जाना चाहिए था.

मैच के दौरान नितीश राणा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे. नितीश क्रीज पर टिककर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि नूर अहमद की गेंद पर नितीश कुछ ऐसे आउट हुए जिसने सबको हैरानी में डाल दिया. अब इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या था पूरा विवाद?

बता दें डीसी की बल्लेबाजी के दौरान नितीश राणा क्रीज पर बल्लेबाजी की कमान संभाले खड़े थे.  नूर अहमद ने गेंद डाली जिस राणा ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, हालांकि वह डीप फाइन-लेग पर कैच आउट हो गए. इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि शॉट खेलने से पहले ही स्टंप्स की बेल्स गिर चुकी थीं.

वायरल वीडियो में दिखा कि गेंद बल्लेबाज तक पहुंचने से पहले बेल्स गिरती नजर आ रही है. इसके बाद फैंस ने सवाल उठाया कि क्या अंपायर को इसे डेड बॉल करार देना चाहिए था. कुछ लोगों ने इस यह हिट-विकेट का मामला बताया.

क्या थी बेल्स गिरने की असली वजह

हालांकि, मैदान पर मौजूद अंपायरों ने इस घटना को सामान्य माना और खेल जारी रखा. न तो इसे हिट-विकेट दिया गया और न ही विकेटकीपर संजू सैमसन की कोई गलती सामने आई. परिस्थितियों को देखते हुए यही माना गया कि तेज हवाओं के कारण बेल्स अपने आप गिर गईं.

हिट-विकेट नियम क्यों लागू नहीं हुआ

क्रिकेट के नियम साफ कहते हैं कि हिट-विकेट तब माना जाता है जब बल्लेबाज खुद शॉट खेलते समय या रन लेते हुए स्टंप्स को गिरा दे. इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ, इसलिए यह विकल्प पूरी तरह खारिज हो गया.