BCCI ने जारी किया  IPL 2026 के शुरुआती 16 दिनों का शेड्यूल, ओपनर में भिड़ेंगे RCB और SRH

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में आरसीबी और हैदराबाद के बीच होगा. इस बार धोनी और जडेजा अलग टीमों में दिखेंगे.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

नई दिल्ली: क्रिकेट प्रशंसकों के लिए लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आईपीएल 2026 के शुरुआती 16 दिनों के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया. इस बार का सीजन कई ऐतिहासिक बदलावों और बड़े सितारों की वापसी का गवाह बनेगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन मैच में गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी.

इस सीजन की सबसे बड़ी खबर विराट कोहली और पैट कमिंस जैसे बड़े खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी है. कोहली पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखे थे, जबकि पैट कमिंस दिसंबर 2025 में एशेज टेस्ट के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे. टूर्नामेंट के दूसरे दिन 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला होगा. शुरुआती दो दिनों में कोई डबल-हेडर मैच नहीं रखा गया है ताकि रोमांच बना रहे.