IPL 2026

IPL 2025 छोड़ इंग्लैंड दौरे की तैयारी करेंगे भारतीय खिलाड़ी! BCCI लागू करेगी नया नियम

जून में भारत को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है, जहां पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इससे पहले सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त रहेंगे और उन्हें इंग्लैंड दौरे से पहले लाल गेंद के साथ अभ्यास करने का मौका नहीं मिलेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट बोर्ड ने  एक बड़ा फैसला किया है. 

Social Media
Praveen Kumar Mishra

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल दुबई में रोहित शर्मा की कप्तनी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही है और मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बना ली है. हालांकि, इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है, जिससे आईपीएल 2025 पर भी फर्क पड़ सकता है. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद भारत में आईपीएल शुरू होने वाला है और ऐसे में इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बड़ी तैयारी में है.

बता दें कि टीम इंडिया ने पिछले कुछ समय से सफेद रंग की गेंद की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनका उसी तरह का प्रदर्शन जारी है. हालांकि, टीम ने पिछले दो सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा खेल नहीं दिखाया है और टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह नहीं बना सकी. ऐसे में BCCI ने एक बड़ा निर्णय लिया है.

इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयारी करेंगे भारतीय खिलाड़ी

दरअसल, जून में भारत को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है, जहां पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इससे पहले सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त रहेंगे और उन्हें इंग्लैंड दौरे से पहले लाल गेंद के साथ अभ्यास करने का मौका नहीं मिलेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट बोर्ड ने  एक बड़ा फैसला किया है. 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबित आईपीएल के दौरन BCCI लाल गेंद के साथ तैयारी करने के लिए सत्र का आयोजन करेगा और इसमें सभी भारतीय खिलाड़ियों को हिस्सा लेना होगा. बता दें कि इसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई में चर्चा हो चुकी है और आईपीएल के दौरान सभी भारतीय खिलाड़ी रेड बॉल के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखाई देने वाले हैं.

2007 के बाद से भारत नहीं जीता सीरीज

इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत ने साल 2007 के बाद से कोई भी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है. टीम इंडिया ने साल 2021 में 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई थी लेकिन कोविड की वजह से एक साल बाद खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने जीत हासिल की और उन्होंने सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया.