T20 World Cup 2026

Ayodhya Ke Ram: सचिन, कपिल, रोहित, विराट से लेकर मिताली राज तक...इन 15 क्रिकेटर्स को मिला निमंत्रण, देखें पूरी लिस्ट 

Ayodhya Ke Ram: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसके लिए 15 से ज्यादा क्रिकेटर्स को निमंत्रण भेजा गया है. देखिए पूरी लिस्ट...

Bhoopendra Rai

Ayodhya Ke Ram: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज 1 दिन बाकी रह गया है. इसके लिए पिछले एक महीने से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. 22 जनवरी को यहां देश के दिग्गज और नामी चेहरे एक साथ दिखेंगे. इस ऐतिहासिक दिन के लिए देश के कई सेलिब्रिटी को बुलावा भेजा गया है, जिनमें क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं.  क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव, एमएस धोनी, रोहित शर्मा से लेकर मिताली राज और हरमप्रीत कौर तक...करीब 15 खिलाड़ियों से ज्यादा को प्राण प्रतिष्ठा को निमंत्रण मिला है. 

पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, सुनील गावस्कर के साथ-साथ भारत को टी20 और ओडीआई वर्ल्ड कप अपनी कप्तानी में जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण मिला है. इतना ही नहीं इस लिस्ट में  विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं. 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन क्रिकेटर्स को मिला निमंत्रण

  1. मिताली राज
  2. हरमनप्रीत कौर
  3. कपिल देव
  4. सुनील गावस्कर
  5. सौरव गांगुली
  6. महेंद्र सिंह धोनी
  7. गौतम गंभीर
  8. हरभजन सिंह
  9. रविचंद्रन अश्विन
  10. विराट कोहली
  11. अनिल कुंबले
  12. वीरेंद्र सहवाग
  13. राहुल द्रविड़
  14. रोहित सर्मा
  15. रवींद्र जडेजा