विश्व कप जीत का जश्न पड़ा भारी! इस खिलाड़ी ने की तिरंगा लपेटकर आपत्तिजनक हरकत, पुणे पुलिस में FIR की मांग

भारत के तीसरी बार विश्व विजेता बनने के बाद अब टीम के एक स्टार खिलाड़ी के ऊपर एफआईआर का संकट मंडरा रहा है. खिलाड़ी पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है.

@BCCI X account
Meenu Singh

नई दिल्ली: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत के उन ग्राउंड में शुमार हो चुका है जिसने भारत को विश्व विजेता बनते देखा है. इस मैदान पर ही भारत ने इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. जिससे पूरे विश्व में अभी तक जश्न का माहौल है. 

हालांकि इन सबके बीच अब भारत के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस क्रिकेटर पर कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है. जिस कारण  एक वकील ने पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है

हार्दिक पर एफआईआर की मांग

बता दें विश्व कप जीतने के बाद अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर की मांग हो रही है. कथित तौर पर कहा जा रहा है कि हार्दिक ने राष्ट्रीय ध्वज का  अपमान किया है. पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की कि शिकायत वकील वाजिद खान ने दायर की है. 

लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया. खान ने अपनी याचिका में कहा है कि पांड्या ने रविवार को न्युजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर अश्लील हरकतें कीं. शिकायत में कहा गया है, 'यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है.'

2026 विश्व कप में मचाया धमाल

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या  लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी हैं. हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से विपक्षी गेंदबाजो की जमकर खबर ली. वह जब भी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरते थे गेंदबाज पहले ही दबाव में आ जाते थे. 

पांड्या ने इस टूर्नामेंट बल्ले से दो अर्धशतक जड़े हैं. बता दें  उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन बनाए थे तो वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उनके बल्ले से 50 रनों की नाबाद पारी आई थी. इसके अलावा हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट चटकाए हैं.