T20 World Cup 2026

RCB ने जैसे उठाई IPL 2025 की ट्रॉफी, खुशी मना रहे 25 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हो गई मौत

कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदलगी तालुक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की आईपीएल में पहली बार जीत का जश्न मनाते हुए एक 25 वर्षीय प्रशंसक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

Gyanendra Tiwari

कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदलगी तालुक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की आईपीएल में पहली बार जीत का जश्न मनाते हुए एक 25 वर्षीय प्रशंसक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह दुखद घटना मंगलवार रात अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद अवराड़ी गांव में हुई.

मनजुनाथ इरप्पा कुंबारा नामक आरसीबी प्रेमी युवा, जो टीम की जीत का उत्सव मनाने के लिए उत्साहित होकर सड़कों पर नाच रहे थे, अचानक गिर पड़े. मनजुनाथ ने खुद अपने गांव में एक बड़ा LED स्क्रीन लगवाया था ताकि सभी लोग मैच देख सकें. वह पिछले चार दिनों से जश्न की तैयारियों में लगे थे और पटाखे भी खरीदे थे.

अस्पताल ने घोषित किया मृत

उनके दोस्त उन्हें तुरंत महालिंगापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मनजुनाथ एक क्रिकेट खिलाड़ी भी थे और 'अवराड़ी वारियर्स' नामक टीम के सदस्य थे. उनके परिवार में 6 महीने की बेटी है और उनकी पत्नी गर्भवती है. गांव में इस घटना से भारी शोक का माहौल है.

शिवमोग्गा में बाइक दुर्घटना में एक और प्रशंसक की मौत

बेलगावी की घटना के साथ ही शिवमोग्गा जिले में भी आरसीबी के जश्न के दौरान एक 22 वर्षीय प्रशंसक अभिषेक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं. अभिषेक उसी मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि साथ सवार मित्र मितुन घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.