IPL 2026 RCB vs SRH LIVE: आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की गिनती दुनिया की सबसे सफल लीग में की जाती है. IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.
बेंग्लुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए है. आरसीबी ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की पारियों के दम पर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.
इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की गिनती दुनिया की सबसे सफल लीग में की जाती है. IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. IPL के इस सीजन को लेकर BCCI ने कुछ नए नियम भी बनाए है. इस बार ऑक्शन से पहले कई बड़े ट्रेड हुए, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा की रही. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.
पिछले सीजन में आरसीबी ने खिताब पर कब्जा जमाया था. लंबे अंतराल के बाद आरसीबी ने ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी. आईपीएल इतिहास की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीमें मानी जाती है. दोनों ही टीमों ने 5-5 बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है. इसके अलावा चेन्नई और मुंबई ही टीमें ऐसी है, जो टाइटल को बचा पाई है.
चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 में पहली बार खिताब जीता और 2011 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. धोनी की कप्तानी और टीम के संतुलन ने सीएसके को उस दौर में बेहद मजबूत बना दिया था. इस बार आरसीबी के सामने भी ट्रॉफी बचाने की चुनौती होगी.
11:04:30 PM
आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से दी मात, विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक
आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया है.
10:57:36 PM
विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी, जीत के करीब आरसीबी
विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगा दिया है.
10:44:58 PM
आरसीबी को लगा चौथा झटका, जीतेश शर्मा शून्य पर हुए आउट
आरसीबी के 4 विकेट गिर चुके हैं.
10:23:40 PM
तूफानी पारी खेलकर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, हैदराबाद को मिली दूसरी सफलता
देवदत्त पडिक्कल आउट हो चुके हैं.
10:18:59 PM
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, मजबूत स्थिति में आरसीबी
देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी अर्धशतक लगा दिया है.
09:56:22 PM
आरसीबी को लगा पहला झटका, फिल साल्ट हुए आउट
आरसीबी का पहला विकेट गिर चुका है.
09:25:29 PM
हैदराबाद की पारी खत्म, आरसीबी के सामने रखा 202 रन का लक्ष्य, कप्तान किशन की तूफानी पारी
हैदराबाद की पारी खत्म हो गई है. हैदराबाद ने आरसीबी के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा है.
09:03:25 PM
कप्तान किशन की तूफानी पारी का अंत, 80 रन बनाकर हुए आउट, फिल साल्ट ने पकड़ा खतरनाक कैच
कप्तान ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हो चुके हैं.
08:51:39 PM
हैदराबाद का 5वां विकेट गिरा, सलिल अरोड़ा हुए आउट
हैदराबाद का पांचवां विकेट गिर चुका है.
08:44:23 PM
क्लासेन का विकेट गिरा, फिल साल्ट ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
हेनरिक क्लासेन पवेलियन लौट गए हैं.
08:40:01 PM
कप्तान किशन की तूफानी पारी, अच्छा साथ निभा रहे क्लासेन, विकेट की तलाश में RCB
ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने हैदराबाद की मैच में वापसी करा दी है.
08:30:07 PM
किशन-क्लासेन ने हैदराबाद की पारी को संभाला
ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने हैदराबाद की पारी को संभाल लिया है.
07:59:08 PM
संकट में सनराइजर्स हैदराबाद, तीसरा विकेट गिरा, नीतीश रेड्डी पवेलियन लौटे
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी मुश्किल में नजर आ रही है. नीतीश रेड्डी भी आउट हो चुके हैं.
07:52:09 PM
सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, ट्रेविस हेड हुए आउट
ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं.
07:47:56 PM
सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, 7 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक
सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिर गया है.
07:31:42 PM
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.
07:04:31 PM
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर लिया पहले बॉलिंग करने का फैसला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है.
06:24:10 PM
शाम 7 बजे होगा टॉस
भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे टॉस होगा.