menu-icon
India Daily

LIVE India vs England Live Score,T20 World Cup Semi Final: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

T20 World Cup 2026 में भारत ने सुपर 8 के अपने अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इस आईसीसी टूर्नामेंट में अभी तक भारत-इंग्लैंड ने 6 मुकाबले जीते हैं.

Anuj
Edited By: Anuj
India vs England Live Score,T20 World Cup Semi Final: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Courtesy: India daily

मुंबई: India vs England Live Score, T20 World Cup Semi Final: भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. भारत की संजू सैमसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए. उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रनों की तूफानी पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी जारी है.

 इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. इस मैच में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है. रयान अहमद की जगह जेमी ओवर्टन को खिलाया गया है. डिफेंडिग चैंपियन टीम इंडिया की नजर फाइनल का टिकट काटकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर होगी. वहीं इंग्लैंड की टीम की कोशिश भारत को हराकर साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने की होगी. दोनों में से जो भी टीम मुंबई में जीतेगी वो 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में खेलेगी.

न्यूजीलैंड ने होली के दिन साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट काटा था. भारत ने सुपर 8 के अपने अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इस आईसीसी टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमों ने 6 मुकाबले जीते हैं. मुंबई में साल 1987 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत-इंग्लैंड से भिड़ी थी उस मैच में भारत को हार मिली थी.

10:50:21 PM

भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

10:46:10 PM

इंग्लैंड को लगा 7वां झटका, जीत के करीब भारत

भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है.

10:41:03 PM

रोमांचक मोड़ पर मैच, इंग्लैंड को लगा छठा झटका, पांड्या को मिली सफलता

इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया है.

10:31:44 PM

रोमांचक मोड़ पर मैच, 200 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर

लक्ष्या का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है.

10:14:39 PM

रोमांचक मोड़ पर मैच, विल जैक्स हुए आउट, अक्षर पटेल ने पकड़ा खतरनाक कैच

विल जैक्स पवेलियन लौटे.

10:05:05 PM

रोमांचक मोड़ पर मैच, जैकेब बेथेल की तूफानी फिफ्टी

जैकेब बेथेल ने तूफानी फिफ्टी लगा दी है.

09:41:28 PM

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

इंग्लैंड की पारी का चौथा विकेट गिर चुका है. अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को 17 रनों पर चलता किया.

09:29:35 PM

इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, वरुण चक्रवर्ती ने बटलर को अपने जाल में फंसाया

 वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को किया आउट.

09:20:29 PM

इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, अक्षर पटेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिर गया है.

09:05:15 PM

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, पांड्या का शिकार बने सॉल्ट

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का पहला विकेट गिर गया है.

08:59:18 PM

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज

सेमीफाइनल में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है.

08:47:43 PM

भारत ने दिया 254 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 254 रनों का लक्ष्य दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 253 रन बनाए.

08:39:53 PM

तिलक वर्मा हुए आउट

तिलक वर्मा 7 गेंदों में ताबड़तोड़ 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

08:29:35 PM

शिवम दुबे हुए रन आउट

शिवम दुबे रन आउट आउट हो गए हैं. इसी के साथ टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 

08:24:52 PM

भारत 200 रन के पार

भारत का स्कोर 200 रन के पार हो गया है. अभी 18 गेंद बची हैं.

08:19:11 PM

सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल में भी नहीं चले

सूर्यकुमार यादव सेमीफाइनल में भी नहीं चल सके. वो 11 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने.

08:03:58 PM

संजू सैमसन शतक से चूके

संजू सैमसन शतक से चूक गए हैं. 42 गेंदों में 89 रन बनाकर वो आउट हुए. जैक्स ने उनका विकेट लिया.

08:02:57 PM

13 ओवर में भारत का स्कोर 160/2

13 ओवर में भारत का स्कोर 160/2 हैं. संजू सैमसन 89 रन बनाकर नाबाद हैं.

07:46:03 PM

ईशान किशन 35 रन बनाकर आउट

 ईशान किशन 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनका विकेट आदिल राशिद ने लिया. भारत का स्कोर 117/2 है.

07:43:22 PM

भारत का स्कोर 100 के पार

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 111/1 है. संजू सैमसन 31 गेंदों में 65 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:36:49 PM

संजू की तूफानी फिफ्टी

 संजू सैमसन ने तूफानी फिफ्टी जड़ दी है. उन्होंने 26 गेंदों में ये रन बनाए.

07:28:15 PM

पावर प्ले में भारत का स्कोर 67/1

पावर प्ले में भारत का स्कोर 67/1 हैं. संजू आज खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 20 बॉलों में वो 41 रन बना चुके हैं.

07:17:06 PM

संजू सैमसन खेल रहे तूफानी पारी

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में तूफानी पारी खेल रहे हैं. 4 ओवर में भारत का स्कोर 45/1 है. संजू सैमसन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.

07:09:16 PM

भारत का पहला विकेट गिरा

अभिषेक शर्मा फिर से फ्लॉप हुए हैं. वो 9 रन बनाकर जैक्स का शिकार बने.

06:58:54 PM

भारत की बल्लेबाजी शुरू

 भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने के लिए संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा आए हैं.

06:51:31 PM

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

 इंग्लैंड की टीम में रयान अहमद की जगह जेमी ओवर्टन आए हैं. इग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

06:54:04 PM

भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं

भारत की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

06:34:39 PM

इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

06:18:54 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरा सेमीफाइनल

एडिलेड 2022, जॉर्जटाउन 2024 और अब मुंबई 2026, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल है.

05:51:12 PM

टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंची

टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंच गई है. जहां सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा.

05:08:21 PM

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11 में कौन-कौन?

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

05:07:57 PM

अभिषेक शर्मा आज करेंगे कमाल!

भारत की प्लेइंग XI में शायद की कोई बदलाव हो. अभिषेक शर्मा की फॉर्म भारत के लिए टेंशन है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI-अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

04:20:10 PM

भारत इंग्लैंड मैच में टॉस की बड़ी भूमिका

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल मैच में टॉस महत्वपूर्ण होगा. गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले खेलने वाली टीम को फायदा होगा. ओस की वजह से फ्लड लाइट में बॉलिंग करना आसान नहीं होगा.