India vs Afghanistan 3rd ODI Live: भारत का अफगानिस्तान पर 3-0 से क्लीन स्वीप, जायसवाल के शतक और रोहित की धमाकेदार पारी से सीरीज पर कब्जा
India vs Afghanistan 3rd ODI Live: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने लखनऊ में पिछला मैच जीतकर सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर ली है.
India vs Afghanistan 3rd ODI Live: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने लखनऊ में पिछला मैच जीतकर सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर ली है. इसलिए यह मैच डेड रबर कहलाएगा, यानी इस मैच का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. गेंदबाजी में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद अब बारी बल्लेबाजों की है.
08:08:24 PM
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में भी चटाई धूल
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत दर्ज की है. अफगानिस्तान की शुरुआत प्रसिद्ध कृष्णा के कहर से बिगड़ गई, जिन्होंने पावरप्ले में चार बड़े झटके दिए. इसके बाद अज़मतुल्लाह ओमरजई और हशमतुल्लाह शाहिदी ने पारी को संभालने की कोशिश की. हशमतुल्लाह ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया, लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को पहले ही ओवर में 23 रन मिले, जिसने मैच का रुख तय कर दिया. रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में अपना 62वां वनडे अर्धशतक पूरा किया और फिर आक्रामक अंदाज में रन बटोरते रहे. वहीं यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोला और केवल 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. रोहित शतक से चूक गए, लेकिन जायसवाल ने कोई गलती नहीं की और शानदार शतक जड़ते हुए भारत को यादगार जीत दिला दी.
08:05:01 PM
छक्के के साथ जायसवाल का तूफानी शतक
यशस्वी जायसवाल ने शानदार अंदाज में अपना शतक पूरा कर लिया है. ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलर गेंद पर उन्होंने बेहतरीन फुटवर्क दिखाया, आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार इनसाइड-आउट शॉट खेला और गेंद को सीधे दर्शकों के बीच पहुंचा दिया. इस दमदार छक्के के साथ जायसवाल ने महज 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में यह उनके करियर का दूसरा शतक है.
07:40:43 PM
शतक से चूके रोहित शर्मा, 79 रन बनाकर लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा एक यादगार शतक से चूक गए हैं. ऑफ स्टंप की लाइन पर आई धीमी शॉर्ट गेंद को उन्होंने पुल करने की कोशिश की, लेकिन शॉट में पूरी ताकत नहीं लगा सके. गेंद बल्ले के निचले हिस्से में लगी और सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई.
07:04:10 PM
हिटमैन का धमाका, ठोकी शानदार फिफ्टी
रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी क्लास का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है. ये उनका वनडे में 62वां पचासा है
06:55:34 PM
भारत के 100 रन पूरे, लय में नजर आ रहे हैं रोहित
भारत ने अपनी पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित-यशस्वी की जोड़ी मचा रही कहर
06:51:54 PM
यशस्वी जायसवाल ने पूरा किया अपना अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. राशिद खान की यॉर्कर लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलकर एक रन लिया और अपनी बेहतरीन फिफ्टी पूरी की. युवा सलामी बल्लेबाज ने पूरे आत्मविश्वास के साथ भारतीय पारी को मजबूती दी है.
06:29:21 PM
रोहित-यशस्वी का दमदार आगाज, भारत की अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है. दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.
06:07:12 PM
यशस्वी की विस्फोटक बल्लेबाजी, 160 के स्ट्राइक रेट से कर रहे हैं बल्लेबाजी
यशस्वी जायसवाल शुरुआत से ही आक्रामक नजर आ रहे हैं, तेज रन गति से बल्लेबाजी करते हुए करीब 160 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए हुए हैं.
05:55:41 PM
219 रन के लक्ष्य का पीछा शुरू, रोहित-यशस्वी की सलामी जोड़ी मैदान में
भारत की पारी शुरू हो चुकी है. 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाज़ी की कमान संभाली है.
05:28:19 PM
अफगानिस्तान की पारी का हुआ अंत, भारत को मिला 219 रनों का लक्ष्य
कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (102) के शानदार शतक और ओमरजई (50) के अर्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 218 रन बनाए, भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच विकेट झटके, अब टीम इंडिया के सामने 219 रन का लक्ष्य है.
05:14:29 PM
हशमातुल्लाह शाहिदी ने भारत के खिलाफ जड़ा पहला वनडे शतक
हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है. उपलब्धि के बाद हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन किया और सजदा कर इस खास पल का जश्न मनाया.
05:11:21 PM
हशमातुल्लाह शाहिदी की कप्तानी पारी, भारत के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने दबाव के बीच शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा. एक छोर संभाले रखते हुए उन्होंने संयम और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया और टीम की पारी को मजबूती प्रदान की.
05:09:29 PM
अफगानिस्तान को नौवां झटका, फरीद अहमद भी रन आउट
अफगानिस्तान को नौवां झटका, फरीद अहमद रन आउट, शाहिदी शतक के करीब डटे हुए.
05:07:16 PM
अफगानिस्तान को आठवां झटका, एएम गजनफर रन आउट
अफगानिस्तान को आठवां झटका! एएम गजनफर रन आउट, 206 रन पर गिरा आठवां विकेट
05:03:30 PM
हर्ष दुबे ने भारत को दिलाई 7वीं सफलता
राशिद खान आउट, बड़े शॉट की कोशिश में एक्स्ट्रा कवर पर प्रिंस ने शानदार डाइविंग कैच लपका, हर्ष दुबे को मिली सफलता
04:48:54 PM
शतक के करीब अफगानी कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी, 90 रन पर कर रहे हैं बल्लेबाजी
एक तरफ से गिर रहे विकेट, लेकिन दूसरी तरफ से चट्टान की तरह डट गए हैं अफगानी कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी, शतक से मात्र 10 रन दूर
04:49:32 PM
गुरनूर के खाते में नबी का विकेट, खतरनाक हो रही साझेदारी को तोड़ा
शाहिदी और नबी के बीच बन रही साझेदारी को गुरनूर ने किया ब्रेक, अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा, स्कोर 200 के पार
04:30:53 PM
शाहिदी-नबी की साझेदारी मजबूत, अफगानिस्तान का स्कोर 180 रन के पार
शाहिदी और मोहम्मद नबी ने पारी को संभालते हुए अहम साझेदारी की है. दोनों बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाज़ों को विकेट का मौका नहीं दिया और अफगानिस्तान का स्कोर 180 रन के पार पहुंचा दिया है.
04:15:06 PM
शाहिदी के बल्ले से निकला खूबसूरत शॉट, कवर ड्राइव पर मिला चौका
शाहिदी का शानदार चौका! नीतीश रेड्डी की फुलर गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव, गेंद सीधा बाउंड्री के पार
04:01:28 PM
अफगानिस्तान की टीम के 150 रन पूरे, हशमतउल्लाह और नबी क्रीज पर
अफगानिस्तान की टीम के 150 रन पूरे, हशमतउल्लाह और नबी क्रीज पर
03:59:21 PM
वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी, 30वें ओवर में खर्च किए मात्र 2 रन
वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी, 30वें ओवर में खर्च किए मात्र 2 रन
03:51:10 PM
प्रसिद्ध कृष्णा का जलवा! चार विकेट के बाद लपका शानदार कैच, ओमरज़ाई की पारी का अंत
ओमरज़ाई आउट, फाइन लेग पर प्रसिद्ध के शानदार कैच से पवेलियन लौटे, मैच के पहले पांचों विकेट में प्रसिद्ध का योगदान, चार विकेट और एक कैच
03:47:09 PM
क्रीज पर डंटे अफगानी बल्लेबाज अजमतुल्लाह ओमरजई, जड़ा शानदार अर्धशतक
लगातार गिर रहे विकेटों के बीच अफगानी बल्लेबाज अजमतुल्लाह ओमरजई ने संभाली पारी, जड़ा शानदार अर्धशतक
02:55:29 PM
ओवर में सात रन बने
प्रिंस यादव ने अपना चौथा ओवर जारी रखा. इस ओवर में उन्होंने सात रन दिए. तेज गेंदबाज की पांचवीं गेंद पर चौका लगा. हशमतुल्लाह शाहिदी ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की तरफ पुल शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की.
02:45:04 PM
रोहित ने बराबर किया रिकॉर्ड
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी पर रोहित शर्मा ने आज तीन कैच लपके. वे एक गेंदबाज के खिलाफ ODI में तीन कैच लेने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए. इससे पहले VVS लक्ष्मण (2004) और शिखर धवन (2018) यह कारनामा कर चुके हैं.
02:44:15 PM
अफगानिस्तान के 50 रन पूरे
प्रिंस यादव की शॉर्ट बॉल पर अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार पुल शॉट खेला और बाउंड्री पार कर दी. इस चौके के साथ अफगानिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
02:34:22 PM
पावरप्ले का अंत
नो-बॉल की वजह से कृष्णा विकेट-मेडन ओवर नहीं ले पाए, लेकिन फ्री-हिट पर डॉट बॉल डाली. पहले पावरप्ले में भारत का दबदबा रहा.
02:34:14 PM
कृष्णा का एक और विकेट
प्रसिध कृष्णा ने एक और विकेट लिया और दरविश रसूली को आउट किया. बल्लेबाज ने गेंद को गलत तरीके से खेला और श्रेयस अय्यर ने मिड-ऑफ पर शानदार कैच लपका. अफगानिस्तान के बल्लेबाज कृष्णा की अतिरिक्त उछाल का सामना करने में संघर्ष करते दिखे.
02:34:05 PM
भारत का दबदबा
प्रिंस यादव ने किफायती गेंदबाजी करने वाले गुरनूर बरार की जगह ली और अपने पहले ओवर में सात रन दिए, जिसमें हशमतुल्लाह शाहिदी का एक चौका भी शामिल था.
02:13:23 PM
आउट!
प्रसिद्ध कृष्णा को तीसरा विकेट मिला. एक और आउटसाइड एज और एक और कैच रोहित शर्मा ने फर्स्ट स्लिप में पकड़ा.
02:10:20 PM
आउट!
आउट! प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरा विकेट मिला. रहमत शाह के बल्ले से गेंद बाहरी किनारे (आउटसाइड एज) से लगकर निकली और रोहित शर्मा ने स्लिप में कैच लपक लिया. फील्डर से कैच लगभग छूट ही गया था, लेकिन उन्होंने किसी तरह गेंद को अपने शरीर से सटाकर थाम लिया.
01:49:16 PM
FOUR!!!!!!
रहमत शाह ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शानदार चौका जड़ा. गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, रहमत उसे ग्लान्स करने से चूक गए और गेंद पैड से लगकर फाइन लेग की तरफ तेजी से चली गई.
01:48:18 PM
आउट
आउट!!! प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को शुरुआती सफलता दिलाई और रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लिया, जो पांच रन पर आउट हुए.
01:48:11 PM
बरार का शानदार ओवर
गुरनूर बरार ने शानदार पहला ओवर डाला. हालांकि, अफगानिस्तान को चार रन मिल गए. कुल मिलाकर, बरार ने पहले ओवर में पांच रन दिए.
01:23:04 PM
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
01:22:42 PM
भारत की प्लेइंग XI
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
01:20:29 PM
टॉस के समय गिल ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "पिच बहुत अच्छी लग रही है. हम भी पहले बैटिंग ही करते. पिछले मैच में काफी गर्मी थी और यहां भी हालात वैसे ही रहने वाले हैं. हमें उन चीजों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है जिन पर हम ध्यान दे रहे हैं. इस मैच में हम चेज करेंगे और बड़े स्कोर को लगातार और आसानी से चेज करना एक ऐसी चीज है जिसमें हम अभी तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाए हैं. आज हम इसी पर ध्यान देंगे. टीम में तीन बदलाव हैं. प्रसिद्ध, हर्ष और नितीश रेड्डी की वापसी हुई है."
01:18:39 PM
हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतने के बाद क्या कहा?
01:11:42 PM
अफगानिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
चेन्नई में शनिवार को तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैला किया.
12:53:12 PM
हर्षित राणा की वापसी
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कहा कि घुटने की चोट के कारण पांच महीने तक बाहर रहने के बाद नेशनल टीम में वापसी करके उन्हें राहत मिली है. उन्होंने माना कि क्रिकेट से इतनी लंबी दूरी उनके करियर का सबसे मुश्किल दौर था. राणा ने BCCI के एक वीडियो में कहा, "मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था. क्योंकि बचपन से ही मेरा सपना वर्ल्ड कप में खेलने का था. और भारत ने वर्ल्ड कप जीता भी, इसलिए मैं उसमें नहीं खेल पाया. लेकिन मेरे पास पांच महीने थे. मतलब, मैं पाँच महीने तक बाहर रहा. लेकिन मैंने हर चीज पर काफी काम किया है."
12:28:05 PM
तैयार है चेपॉक...!
12:19:03 PM
पिच रिपोर्ट, मौसम अपडेट और प्लेइंग-11 प्रेडिक्शन
2-0 से सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया चेन्नई में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी. जानिए चेपॉक की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां...
12:16:12 PM
चेन्नई का मौसम का हाल
मैच के दौरान चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है. तापमान 33°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है. बारिश की संभावना बहुत कम है, इसलिए चेपॉक में पूरा मैच होने की उम्मीद है. तेज गर्मी और उमस के कारण खिलाड़ियों की परीक्षा हो सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि मैच दोपहर में शुरू होगा.
12:15:38 PM
क्या अफगानिस्तान ने कभी भारत के खिलाफ कोई मैच जीता है?
अफगानिस्तान ने अभी तक भारत के खिलाफ पुरुषों का कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं जीता है. जहां तक वनडे मैचों की बात है, दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं. इनमें से भारत ने पाxच मैच जीते हैं, जबकि 2018 एशिया कप में एक मैच टाई रहा था.
09:29:21 AM
अफगानिस्तान का स्क्वाड
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नंगेलिया खरोती, राशिद खान, एएम गजानफर, मोहम्मद सलीम साफी, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी
09:29:09 AM
भारत का स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे
09:29:00 AM
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे किस टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा?
यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी.
09:28:50 AM
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस दोपहर 1 बजे (IST) होगा.
09:28:40 AM
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे कब है?
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे शनिवार (20 जून) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.