IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, साउथ अफ्रीका को 63 रनों की बढ़त
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं.
कोलकाता: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन में पहले टेस्ट मैच में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं. इस मुकाबले का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं. भारत को पहली पारी में 30 रनों की बढ़त मिली थी और ऐसे में अब साउथ अफ्रीका 63 रनों से आगे है.
भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट हासिल किए. तो वहीं कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली. बता दें कि इससे पहले पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया भी 189 रनों पर सिमट गई थी. प्रोटियाज के लिए कप्तान टेम्बा बवुमा 78 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. तो वहीं दूसरी तरफ कार्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
04:34:13 PM
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं.
04:24:16 PM
साउथ अफ्रीका ने गंवाया 7वां विकेट
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 7वां विकेट गंवा दिया है. कुलदीप यादव ने मार्को जैंसन को अपना शिकार बनाया है. जैंसन 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर ऑउट हुए.
03:56:31 PM
साउथ अफ्रीका ने गंवाया छठा विकेट
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में छठा विकेट गंवा दिया है. अक्षर पटेल ने काइल वेरेन को 9 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
03:41:33 PM
जडेजा ने कोलकाता में गेंद से ढाया कहर
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा गेंदबाजी से कहर ढहाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जडेजा ने अफ्रीका को पांचवां झटका दिया और उन्होंने अपना चौथा विकेट हासिल किया. जडेजा ने ट्रिस्टन स्टब्स को 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
03:14:09 PM
रविंद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका को दिया चौथा झटका
रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया है. जडेजा ने मुल्डर के बाद टोनी डी जोर्जी को अपना शिकार बनाया है. वे 2 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
03:09:45 PM
साउथ अफ्रीका ने गंवाया तीसरा विकेट
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. रविंद्र जडेजा ने वियान मुल्डर को 11 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
02:41:35 PM
साउथ अफ्रीका ने गंवाया दूसरा विकेट
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है. रविंद्र जडेजा ने एडन मार्क्रम को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. मार्क्रम 23 गेंदों पर 4 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं.
02:38:52 PM
कोलकाता में शुरु हुआ खेल
कोलकाता में टी ब्रेक के बाद का खेल शुरु हो गया है और साउथ अफ्रीका के लिए एडन मार्क्रम और वियान मुल्डर क्रीज पर मौजूद हैं.
02:15:28 PM
कोलकाता में हुआ टी ब्रेक
कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक हो चुका है और भारत ने एक विकेट भी चटका दिया है.
02:14:18 PM
साउथ अफ्रीका ने गंवाया पहला विकेट
साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में भी पहला विकेट गंवा दिया है. कुलदीप यादव ने रयान रिकल्टन को 11 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है. अफ्रीकी टीम अभी भी 12 रनों से भारत से पीछे है.
02:02:39 PM
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरु
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है. प्रोटियाज के लिए इस समय एडन मार्क्रम और रयान रिकल्टन क्रीज पर उतर चुके हैं.
01:38:33 PM
189 रनों पर ऑलआउट हुए टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम इंडिया 189 रनों पर सिमट गई है. इसी के साथ भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पर मात्र 30 रनों की बढ़त हासिल कर सकी है.
01:26:44 PM
भारत को लगा 8वां झटका
भारत को इस मुकाबले में 8वां झटका लगा है और मार्को जैंसन ने मोहम्मद सिराज को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. सिराज 9 गेंदों पर 1 रन बनाकर ऑउट हुए.
01:04:38 PM
भारत को लगा 7वां झटका
कोलकाता टेस्ट में भारत को 7वां झटका लगा है और मार्को जैंसन ने कुलदीप यादव को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. कुलदीप 1 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
12:55:12 PM
भारत ने गंवाया छठा विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है. साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने जडेजा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. जडेजा 45 गेंदों पर 27 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
12:32:59 PM
भारत की साउथ अफ्रीका पर बढ़त
कोलकाता टेस्ट में भारत ने साउथ अफ्रीका पर बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
12:31:46 PM
भारत ने गंवाया 5वां विकेट
भारत ने इस मुकाबले में 5वां विकेट गंवा दिया है. साइमन हार्मर ने ध्रुव जुरेल को 14 गेंदों पर 14 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
12:21:38 PM
भारत का स्कोर 150 के पार
भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 150 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है और अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से मात्र 6 रन पीछे है.
12:14:56 PM
कोलकाता में दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरु
कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरु हो चुका है. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उथर चुके हैं.
11:33:38 AM
कोलकाता में हुआ लंच ब्रेक
कोलकाता के ईडन गार्डन में लंच ब्रेक हो चुका है और भारत ने इस समय तक 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया अभी भी 21 रनों से पीछे है.
11:26:50 AM
भारत ने गंवाया चौथा विकेट
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में चौथा विकेट गंवा दिया है. कार्बिन बॉश ने ऋषभ पंत को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. पंत 24 गेंदों पर 27 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
11:08:55 AM
भारत ने गंवाया तीसरा विकेट
भारत ने इस मुकाबले में तीसरा विकेट गंवा दिया है. केशव महाराज ने केएल राहुल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है. राहुल 119 गेंदों पर 39 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
11:03:40 AM
भारत के 100 रन हुए पूरे
टीम इंडिया के इस मुकाबले में 100 रन पूरे हो गए हैं लेकिन भारत ने 2 विकेट गंवा दिए हैं. 39 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है.
10:44:52 AM
गिल को लगी चोट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत को बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल स्वीप खेलते समय चोटिल हुए हैं और मैदान से बाहर चले गए हैं.
10:38:24 AM
भारत ने गंवाया दूसरा विकेट
भारत ने इस मुकाबले में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. साइमन हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया है. सुंदर 82 गेंदों पर 29 रन बनाकर ऑउट हुए.
10:01:31 AM
भारत ने पूरे किए 50 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 रन पूरे कर लिए हैं. हालांकि, भारत ने यशस्वी जायसवाल के रूप में एक विकेट गंवा दिया है और टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
09:35:36 AM
कोलकाता में शुरु हुआ दूसरे दिन का खेल
कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरु हो चुका है. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर उतर चुके हैं.
09:04:56 AM
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच का दूसरा दिन
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम 159 रनों पर सिमट गई और इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं.