IND vs NZ 2nd ODI Live: राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, डिरेल मिचेल ने लगाया शानदार शतक
भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए राजकोट में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं. इस मुकाबले में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
राजकोट: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए. मेहमान टीम ने डिरेल मिचेल के शतक के दम पर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया.
टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक लगाया और 92 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली. बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बता दें कि पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 50 ओवरों में 300 रन बनाए थे.
इसके जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 49 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था और मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था. वडोदरा में खेले गए पहले मैच में विराट कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उसी मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. ऐसे में उनके स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. यानी भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है.
09:30:09 PM
राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, डिरेल मिचेल ने लगाया शानदार शतक
राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. डिरेल मिचेल ने 131 रनों की नाबाद पारी खेली.
08:56:24 PM
डिरेल मिचेल ने जड़ा शतक, जीत की दहलीज पर न्यूजीलैंड
डिरेल मिचेल ने शानदार शतक लगाया है. न्यूजीलैंड की टीम जीत की ओर आसानी से बढ़ रही है.
08:41:25 PM
न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, 87 रन बनाकर आउट हुए यंग
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है. यंग 87 रन बनाकर आउट हुए.
08:33:33 PM
200 के पार हुआ न्यूजीलैंड का स्कोर, मजबूत स्थिति में कीवी टीम
न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 200 के पार हो चुका है. टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
07:50:23 PM
यंग और मिचेल ने जड़ा अर्धशतक, तीसरे विकेट की तलाश में भारत
यंग और मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है. दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ दिया है.
07:17:26 PM
क्रीज पर जमे यंग और मिचेल, तीसरे विकेट की तलाश में भारत
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज यंग और मिचेल संभल कर खेल रहे हैं. भारतीय टीम को तीसरे विकेट की तलाश है.
06:50:13 PM
न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, भारत की मैच पर पकड़ मजबूत
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया है. इस समय मैच पर भारत की पकड़ मजबूत दिख रही है.
06:19:42 PM
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, हर्षित राणा ने कॉनवे को किया बोल्ड
न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिर गया है. हर्षित राणा ने कॉनवे को अपना शिकार बनाया.
05:50:50 PM
न्यूजीलैंड की पारी शुरू, क्रीज पर कीवी ओपनर्स
दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है. मेहमान टीम के दोनों ओपनर्स क्रीज पर मौजूद हैं
05:08:52 PM
भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 284 रन
राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए हैं. इसके साथ ही कीवी टीम को जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली.
05:04:51 PM
केएल राहुल ने लगाया शतक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहतरीन पारी खेली है. उन्होंने 87 गेंदों पर शतक पूरा किया है. इस दौरान उन्होंने 9 चौका और एक छक्का लगाया.
04:54:14 PM
भारत ने गंवाया 7वां विकेट
भारत ने इस मुकाबले में 7वां विकेट गंवा दिया है. हर्षित राणा 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं.
04:51:42 PM
भारत के 250 रन हुए पूरे
भारत के इस मुकाबले में 250 रन पूरे हो गए हैं. टीम इंडिया ने 47वें ओवर में इस आंकड़े को छुआ है लेकिन भारत ने 6 विकेट भी गंवा दिए हैं.
04:50:28 PM
भारत को लगा छठा झटका
भारत को राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बड़ा झटका लगा है और नीतीश कुमार रेड्डी 21 गेंदों पर 20 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं. उन्हें जैकरी फोक्स ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
04:23:32 PM
भारत के 200 रन हुए पूरे
भारत ने इस मुकाबले में अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं. टीम इंडिया ने 41वें ओवर में इस आंकड़े को पार किया है.
04:22:02 PM
केएल राहुल ने लगाई फिफ्टी
केएल राहुल ने लगातार गिरते विकेट के बीच बेहतरीन पारी खेली है. उन्होंने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
04:14:22 PM
भारत ने गंवाया 5वां विकेट
भारत ने इस मुकाबले में अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है. रवींद्र जडेजा 44 गेंदों पर 27 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं. उन्हें कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है.
03:49:25 PM
भारत के 150 रन हुए पूरे
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 150 रन पूरे कर लिए हैं. भारत ने इस आंकड़े को 33वें ओवर में छुआ है और मेजबान टीम ने 4 विकेट गंवा दिए हैं.
03:13:33 PM
विराट कोहली हुए ऑउट
राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली 29 गेंदों पर 23 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं. उन्हें क्रिस्चियन क्लार्क ने अपना शिकार बनाया है.
03:03:02 PM
श्रेयस अय्यर भी हुए ऑउट
भारत को इस मुकाबले में तीसरा झटका लगा है और वे 17 गेंदों पर 8 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं. उन्हें क्रिस्चियन क्लार्क ने अपना शिकार बनाया है.
02:49:10 PM
भारत के 100 रन हुए पूरे
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं. हालांकि, भारत ने कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है.
02:48:15 PM
शुभमन गिल हुए ऑउट
राजकोट में कप्तान शुभमन गिल अर्धशतक लगाकर ऑउट हो गए हैं. उन्होंने 53 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा. उन्हें काइल जैमिसन ने अपना शिकार बनाया.
02:35:11 PM
शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने पहले मैच में भी फिफ्टी जड़ी थी और अब दूसरे मुकाबले में भी हॉफ सेंजुरी लगाई है.
02:26:03 PM
भारत को लगा पहला झटका
राजकोट में भारत को पहला झटका लगा है और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑउट हो गए हैं. रोहित 38 गेंदों पर 24 रन बनाकर ऑउट हुए हैं.
02:12:25 PM
भारत के 50 रन हुए पूरे
भारत ने इस मुकाबले में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.
01:35:49 PM
राजकोट में शुरु हुई भारत की बल्लेबाजी
राजकोट में भारत की दूसरे मुकाबले के लिए बल्लेबाजी शुरु हो गई है. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतर चुके हैं.
01:08:39 PM
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फोक्स, जेडन लेनोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन.
01:07:25 PM
दूसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
01:05:12 PM
भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.
01:03:03 PM
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
12:24:12 PM
भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज राजकोट में खेला जाना है. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी.