T20 World Cup 2026

IND vs ENG 5th Test: सिराज को ओवल में कहर, टीम इंडिया को दिलाई जीत

भारत ने द ओवल टेस्ट के आखिरी दिन 4 विकेट लेकर 6 रन से जीत लिया. इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी भी 2-2 से बराबर करा ली. मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मैच पलटा और टीम को रोमांचक जीत दिलाई.

India Daily
Gyanendra Sharma

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ओवल टेस्ट को भारत ने जीत लिया है. इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गया. मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मैच पलटा और टीम को रोमांचक जीत दिलाई. लीड्स में पहला टेस्ट हारने के बाद, भारत एजबेस्टन में सीरीज बराबर करने में कामयाब रहा. लेकिन इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में करीबी जीत के बाद फिर से बढ़त बना ली और ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट ड्रॉ रहा.
 

 

04:30:11 PM

सिराज ने पलट दिया मैच

टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट जीत लिया है. सिराज ने एटकिंसन बोल्ड कर भारत को जीत दिलाई. पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गया. सिराज ने 5 विकेट लेकर मैच पलट दिया. 

04:18:26 PM

सिराज की बॉल पर आकाश दीप ने कैच छोड़ा

83.2 बॉल पर सिराज की गेंद पर एटकिंसन ने सिक्स लगा दिया. सिराज ने फुल लेंथ बॉल फेंकी. एटकिंसन ने फ्रंट फुट हटाकर शॉट खेला और बॉल वाइड लॉन्ग-ऑन पर गई. यहां आकाश दीप बाउंड्री पर नहीं थे, बल्कि दाई ओर दौड़ते हुए गेंद का पीछा कर रहे थे. उन्होंने डाइव लगाकर हाथ तो लगाया, लेकिन गेंद हाथ से टकराकर बाउंड्री के बाहर चली गई.

04:11:07 PM

प्रसिद्ध ने टंग को किया बोल्ड

टीम इंडिया ओवल में जीत के करीब पहुंच गई है. प्रसिद्ध की गेंद पर टंग बोल्ड गए और भारत जीत से 1 विकेट दूर है. 

03:52:19 PM

ओवल में सिराज का कहर

सिराज ने ओवर में कहर मचा दिया है. दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत के करीब ला दिया है. जेमी ओवरटन को सिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. अब भारत को जीत के लिए 2 विकेट चाहिए. 

03:41:48 PM

सिराज ने जैमी स्मिथ को किया आउट

मोहम्मद सिराज ने भारत को 7वीं सफलता दिला दी है. जैमी स्मिथ को उन्होंने आउट कर दिया है. 

02:54:49 PM

 सिराज ने स्काई स्पोर्ट्स से की बात

सिराज ने कहा मुझे देश के लिए खेलना बहुत पसंद है. मैं यह नहीं सोचता कि मैं टूट गया या कुछ और. मैं मैच के बारे में सोचता हूं. मेरे दिमाग में एक साधारण योजना रहती है. मैं उसमें अपना सब कुछ झोंक देता हूं. बाकी सब अपने आप हो जाता है. बचपन से, मैं क्यों खेलता था. प्रेरणा भारत के लिए खेलने की है. मैं नतीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं करता. बस अपना 100 प्रतिशत देता हूं. 
 

02:51:36 PM

भारत को 4 विकेट चाहिए

इग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की और जरूरत है. वहीं भारत को 4 विकेट चाहिए. मुकाबले के चौथे दिन बारिश के कारण आखिरी 90 मिनट का खेल नहीं हो सका. जिस कारण पांचवें दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए 35 रन की और जरूरत है. वहीं भारत को 4 विकेट चाहिए.