IND vs AUS 3rd T20I Updates: वाशिंगटन की 'सुंदर' पारी से जीता भारत
IND vs AUS 3rd T20I Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs AUS 3rd T20I Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट में खेला गया. मेजबान टीम द्वारा 187 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है,वांशिगटन सुंदर ने नाबाद 49 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन ऐलिस ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. इससे पहले टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए. कंगारुओं की तरफ से टिम डेविड ने 74 और मार्कस स्टोनियस ने 64 रन बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए.
05:14:06 PM
भारत ने पांच विकेट से जीता मैच
भारत ने पांच विकेट से तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीत लिया है. 187 रन के लक्ष्य को भारत ने 18.3 ओवर में हासिल किया. इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अभी दो मैच होने बचे हैं.
05:05:15 PM
18 गेंदों में 16 रन चाहिए
टीम इंडिया को जीतने के लिए 18 गेंदों में 16 रन चाहिए. वांशिगटन सुंदर और जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं.
04:53:49 PM
तिलक वर्मा आउट, भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
तिलक वर्मा 29 रन पर आउट हो गई है. भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 32 गेंदों में 38 रन टीम इंडिया को जीतने के लिए चाहिए.
04:39:32 PM
भारत का चौथा विकेट गिरा
भारत का चौथा विकेट गिर गया है. एलिस ने अक्षर पटेल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई. वह 17 रन ही बना पाए.
04:33:08 PM
टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 105 रन पर तीन विकेट है. उसे जीतने के लिए 60 गेंदों में 82 रन चाहिए.
04:21:09 PM
सूर्यकुमार को स्टोइनिस ने किया आउट
सूर्यकुमार को स्टोइनिस ने एलिस के हाथों आउट कर दिया है. वो 24 रन बनाकर आउट हुए.
04:10:05 PM
गिल का फ्लॉप शो जारी
गिल का टी20I में फ्लॉप शो जारी है. एलिस ने 15 रन पर उनका विकेट झटका.
03:56:52 PM
टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. अभिषेक शर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट नाथन एलिस ने लिया.
03:40:33 PM
टीम इंडिया की पारी शूरू
टीम इंडिया की पारी शूरू हो गई है. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं.
03:15:52 PM
मार्कस स्टोइनिस हुए आउट
मार्कस स्टोइनिस 64 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया. इसी के साथ उनका ये इस मैच में तीसरा विकेट है.
03:05:30 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर150 के पार,
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन है.
02:47:14 PM
ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिर गया है. टिम डेविड को 74 रन पर शिवम दूबे ने तिलक वर्मा के हाथों कैच करवाया.
02:41:43 PM
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार हो गया है. टिम डेविड का मैदान में विस्फोटक अंदाज नजर आ रहा है.उन्होंने 37 गेंदों में नाबाद 74 रन बना लिए हैं.
02:29:13 PM
मार्श के बाद वरुण चक्रवती ने धाकड़ ओवेन को निपटाया
वरुण चक्रवती ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लिए. मिचेल मार्श के बाद उन्होंने ओवेन को आउट किया.
02:25:47 PM
ऑस्ट्रेलिया की तीसरा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया की तीसरा विकेट गिर गया है. मिचेल मार्श ने 11 रन बनाए. उन्होंने वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया.
02:22:17 PM
टिम डेविड की फिफ्टी
टिम डेविड ने 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय पर 7.5 ओवर में 71 रन पर दो विकेट है.
02:14:37 PM
पहले पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43/2
पहले पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 43 रन पर दो विकेट है. अर्शदीप सिंह ने भारत को ये सफलताएं दिलाईं.
02:12:17 PM
टिम डेविड का कैच छूटा
20 रन पर टिम डेविड का कैच छूट गया है. बुमराह की गेंद पर वांशिगटन सुंदर ने ये कैच छोड़ा.
01:59:15 PM
IND vs AUS 3rd T20I Live Updates: अर्शदीप सिंह ने झटका दूसरा विकेट
र्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट विकेट ले लिया है. हेड के बाद उन्होंने इंग्लिस को 1 रन पर निपटा दिया.
01:55:01 PM
ट्रेविस हेड को अर्शदीप ने किया आउट
ट्रेविस हेड को अर्शदीप ने आउट कर दिया है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही तगड़ा झटका लगा है. हेड 6 रन बनाकर आउट हुए.
01:48:12 PM
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई हैं. टीम के कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविड हेड ओपनिंग करने आए हैं. अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से गेंदबाजी करने आए हैं.
01:23:29 PM
IND vs AUS 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमान.
01:22:19 PM
IND vs AUS 3rd T20I: भारत की प्लेइंग 11
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
01:18:33 PM
IND vs AUS 3rd T20I: भारत की पहले गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीत लिया है. इसी के साथ उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
12:45:50 PM
IND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट में खेला जाना है. इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही है.