IND vs AFG Live Updates, 2nd ODI: अफगानिस्तान की करारी हार, भारत ने 170 रनों से हराया

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है.

ANI
Sagar Bhardwaj

लखनऊ: तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए. गुरनूर ने एक बार फिर अपनी पेस से दर्शकों का दिल जीता. हालांकि इस जीत में भारतीय बल्लेबाजों, मुख्य रूप से कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन  का योगदान रहा. जिन्होंने क्रमश: 154 और 125 रन बनाकर टीम के लिए 224 रनों का योगदान दिया और भारत एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा. शुरू से लेकर आखिर तक अफगानिस्तान कहीं भी मुकाबले में खड़ा हुआ नजर नहीं आया. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा.

 

09:31:02 PM

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराकर यह मुकाबला जीत लिया.

09:19:18 PM

हार की दहलीज पर अफगानिस्तान

अफगानिस्तान करीब-करीब हार की दहलीज पर पहुंच गया है. उसने 8 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 38 गेंदों में 174 रन चाहिए.

08:51:48 PM

अफगानिस्तान को 72 गेंदों में 196 रनों की दरकार

अफगानिस्तान ने 38 ओवरों में 7 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 72 गेंदों में 196 रनों की दरकार है.

08:19:20 PM

अफगानिस्तान को जीत के लिए 220 रनों की दरकार

भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 32 ओवरों में 5 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 218 रनों की दरकार है.

06:39:24 PM

अफगानिस्तान की सधी हुई शुरुआत

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं. अब उसे जीत के लिए 341 रनों की दरकार है.

05:26:15 PM

भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का लक्ष्य

भारत ने अफगानिस्तान के सामने 403 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 402 रन बनाए.

05:03:12 PM

45 ओवर में भारत के 373 रन पूरे, 6 विकेट गिरे

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 373 रन बना लिए हैं. वॉशिंगटन सुंदर और गुरनूर बरार क्रीज पर डटे हुए हैं.

04:23:11 PM

बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर

ईशान के बाद अब उपकप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं. 

04:19:31 PM

125 रनों पर ईशान की करिश्माई पारी का अंत

ईशान किशन की करिश्माई पारी का अंत हो गया है. ईशान नांगेयालिया खरोटी की गेंद पर इकराम अलीखिल ने कैच दे बैठे.  वह 79 गेंदों पर 125 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के जड़े.

04:14:03 PM

भारत ने पूरा किया तिहरा शतक

भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार 300 रन पूरे किए.

04:13:48 PM

गिल-ईशान ने अफगान गेंदबाजों की लगाई क्लास

कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन आज एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने अपना-अपना शतक जड़ते हुए भारत के 203* रनों की पार्टनरशिप की.

03:54:35 PM

ईशान किशन ने पूरा किया शतक

विकेटकीपर ईशान किशन ने लंबे अरसे के बाद वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा उन्होंने 71 गेंदों पर 103* रनों की शानदार पारी खेली.   


 

03:52:46 PM

कप्तान पूरा किया शतक 

कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के रौद्र रूप दिखाते हुए अपना शतक पूरा किया. उन्होंने  77 गेंदों पर 103* रन बनाए. इसके साथ ही भारत का स्कोर  249/2 पहुंच गया है. 

03:27:22 PM

ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में भी अपनी काबिलियत साबित करते हुए मेहमान टीम के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया. किशन ने 53 गेंदों में 51 रन बनाए.
 

03:14:34 PM

गिल-ईशान की जोड़ी मचा रही धमाल 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. फिलहाल शुभमन 85 (61)* रन और ईशान किशन 37 (37)* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

भारत (176/2)

02:52:45 PM

गिल की शानदार पारी

जनवरी 2024 से घरेलू वनडे मैचों में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

87(96)

60(52)

112(102)

56(71)

56(53)

23(18)

84*(66)

53*(38)

02:42:53 PM

शुभमन गिल ने पूरा किया अर्धशतक

शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रन जड़े. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के आए हैं.

भारत (114/2)

02:40:03 PM

रोहित बोल्ड!

रोहित शर्मा 39 गेंदों में 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. छह चौके और दो छक्के लगाकर रोहित राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए. 

भारत (96/2)

02:03:03 PM

भारत ने पूरा किया अर्धशतक

भारतीय टीम ने सात ओवर में 50 रन पूरे किए.

01:56:32 PM

रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक 14000 रन बना लिए हैं. हिटमैन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है.
भारत 36/1 (4.3 ओवर)

01:54:39 PM

गिल ने जड़ा लगातार दूसरा चौका

गजनफर अपनी कसी हुई लाइन पर गेंदबाजी जारी रखे हुए हैं और शुभमन गिल द्वारा शानदार ड्राइव लगाकर चौका लगाया. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत में सतर्क रहने की आवश्यकता है.

भारत 15/1 (3 ओवर)

01:45:34 PM

यशस्वी जायसवाल हुए आउट

यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर सलीम सफी की गेंद पर आउट हो गए. इसके साथ ही सलीम सफी ने अपना पहला वनडे विकेट लिया.

01:35:26 PM

भारत की सलामी जोड़ी

यशस्वी जायसवाल के टीम में शामिल होने से फैंस सलामी जोड़ी को लेकर असमंजस में थे, लेकिन अब साफ हो गया है क्योंकि रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल मैदान पर पारी की शुरुआत के लिए उतरे हैं. 

01:24:44 PM

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी

01:23:42 PM

भारतीय प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

01:10:11 PM

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किए तीन बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं, जिनमें प्रिंस यादव को पदार्पण का मौका मिला है, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है.

01:02:54 PM

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीकतर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

12:54:57 PM

आज प्रिंस यादव करेंगे डेब्यू

प्रिंस यादव आज के मैच में भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर उन्हें डेब्यू कैप सौंप रहे हैं. 

11:38:38 AM

सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने की रहेगी कोशिश

मेजबान टीम ने पहले मुकाबले में मेहमान टीम को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना हांसिल कर लिया है. अब गिल सेना लखनऊ में इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी.

11:38:47 AM

रोहित पर होगी फैंस की निगाहें

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अच्छी लय में नजर आ रहे थे. लेकिन लेकिन शुभमन गिल के साथ गलतफहमी के कारण उनका विकेट गिर गया, जिस कारण उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं आ पाई थी. अब फैंस की निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी.

11:39:49 AM

यहां देख पाएंगे IND vs AFG फ्री मुकाबला

पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...
 

11:39:10 AM

मैच से पहले जानें कैसी होगी लखनऊ की पिच

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर के 01:30 बजे से खेला जाना है. मैच से पहले आपको बताते हैं कि कैसी रहेगी लखनऊ की पिच और कैसा रहेगा वहां का मौसम...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...

09:22:03 AM

टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह , गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

09:21:16 AM

अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान , दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी