ENG vs IND 4th Test Live: पहले दिन का खेल खत्म, स्टंप के समय भारत का स्कोर 264/4
ENG vs IND 4th Test Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस सीरीज में इंग्लिश टीम 2-1 से आगे है और टीम इंडिया मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.
ENG vs IND 4th Test Live Score: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है. भारत ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खत्म होते समय 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं. भारत की तरफ़ से सर्वाधिक रन साईं सुदर्शन ने 61 रन बनाए. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी फिफ्टी जड़ी. इंग्लैंड की तरफ़ से सर्वाधिक दो विकेट बेन स्टोक्स ने लिए. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाज़ी चुनी है. मेजबान टीम इस समय सीरीज़ में 2-1 से आगे है.
10:56:50 PM
ENG vs IND 4th Test Live: खेल खत्म, स्टंप के समय भारत का स्कोर 264/4
आज पहले दिन का खेल हुआ खत्म, अब भारत का स्कोर 264/4 हुआ.
10:55:21 PM
ENG vs IND 4th Test Live: नई गेंद के बिना खेल रही इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम ने 80 ओवर पूरा होने के बाद नई गेंद नहीं चुनी है. क्योंकि खराब रोशनी के कारण तेज गेंदबाजों को बॉलिंग की अनुमति नहीं है. इसके कारण इंग्लैंड स्पिनर पर निर्भर है.
10:34:46 PM
ENG vs IND 4th Test Live: भारत का चौथा विकेट गिरा
भारतीय टीम ने 235 के स्कोर पर चौथा विकेट गिर गया है. साई सुदर्शन 151 गेंद में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके लगाए हैं.
10:20:03 PM
ENG vs IND 4th Test Live: सुदर्शन 61 रन बनाकर आउट, स्टोक्स ने किया आउट
साई सुदर्शन 61 रन बनाकर आउट, स्टोक्स ने किया आउट
10:16:06 PM
ENG vs IND 4th Test Live: साई सुदर्शन ने टेस्ट में जड़ीं पहली फिफ्टी
साई सुदर्शन ने चौथे मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 134 गेंद में 50 रन पूरे किए.
09:56:06 PM
ENG vs IND 4th Test Live: ऋषभ पंत हुए चोटिल
ऋषभ पंत को 68वें ओवर में पैर में गंभीर चोट लगी है. वह अपने पैर पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं और मैदान के बाहर गाड़ी पर बैठकर गए. पंत ने 48 गेंद में 37 रन बनाए हैं.
09:33:56 PM
ENG vs IND 4th Test Live: पंत-सुदर्शन ने भारत को 200 के पार पहुंचाया
टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं. पंत-सुदर्शन के बीच 61 रनों की पार्टनरशिप हो गई है.
09:18:33 PM
ENG vs IND 4th Test Live: पंत इंग्लैंड में 1000 रन बनाने वाले पहले विदेशी विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो इंग्लैंड की धरती पर 1000 रन बनाने वाले पहले मेहमान विकेटकीपर बन गए हैं.
08:38:25 PM
ENG vs IND 4th Test Live: टीम इंडिया का स्कोर 150 के पार
टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार हो गया है. पंत-सुदर्शन की जोड़ी इस समय क्रीज पर है.
08:26:46 PM
ENG vs IND 4th Test Live: दूसरे सेशन में इंग्लैंड की शानदार वापसी
टीम इंडिया ने टी-ब्रेक तक 52 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए भारत के तीन विकेट लिए.
08:00:56 PM
ENG vs IND 4th Test Live: स्टोक्स ने गिल को किया आउट
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर टीम इंडिया के कप्तान गिल एलबीडब्ल्यू आउट हो गए हैं. उन्होंने 12 रन बनाए. इसी के साथ टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिर गया है.
07:23:52 PM
ENG vs IND 4th Test Live: जायसवाल को लियाम डॉसन ने किया आउट
यशस्वी जायसवाल 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनका विकेट स्पिनर लियाम डॉसन ने लिया.
07:21:26 PM
ENG vs IND 4th Test Live: केएल राहुल फिफ्टी बनाकर आउट
केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए.
06:21:35 PM
ENG vs IND 4th Test Live: इंग्लैंड विकेट के लिए तरसा
लंच ब्रेक के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है. केएल राहुल-जायसवाल की कोशिश होगी कि इंग्लैंड को विकेट न दें.
05:56:18 PM
ENG vs IND 4th Test Live: लंच ब्रेक तक स्कोर 78/0
लंच ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 78/0 है. जायसवाल 36 और केएल राहुल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.
04:56:21 PM
ENG vs IND 4th Test Live: टीम इंडिया के 50 रन पूरे
टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो गए हैं. भारत की ओपनिंग जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है. जायसवाल 18 और केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.
04:56:21 PM
ENG vs IND 4th Test Live: टीम इंडिया के 50 रन पूरे
टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो गए हैं. भारत की ओपनिंग जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है. जायसवाल 18 और केएल राहुल 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.
03:34:07 PM
ENG vs IND 4th Test Live: भारत की बल्लेबाजी शुरु
चौथे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है. टीम इंडिया के लिए इस समय केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतर चुके हैं. इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे हैं.
03:12:29 PM
ENG vs IND 4th Test Live Score: शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन की वापसी
चौथे मुकाबले में करूण नायर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और उनके स्थान पर साई सुदर्शन को मौका दिया गया है. इसके अलावा प्लेइंग 11 में स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई है.
03:07:22 PM
ENG vs IND 4th Test Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.
03:06:35 PM
ENG vs IND 4th Test Live Score: भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज.
03:02:41 PM
ENG vs IND 4th Test Live: इंग्लैंड का पहले गेंदबाजी करने का फैसला
भारत के खिलाफ चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
02:50:11 PM
ENG vs IND 4th Test Live: अंशुल कंबोज कर रहे हैं डेब्यू
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें कैप मिल चुकी है और वे खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
02:38:34 PM
ENG vs IND 4th Test Live Score: मैनचेस्टर में फिलहाल बारिश नहीं
मैनचेस्टर में आज के दिन बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, फिलहाल बारिश नहीं हो रही है और ऐसे में फैंस के लिए ये खुशखबरी है.
02:32:32 PM
ENG vs IND 4th Test Live Score: मैनचेस्टर में आमने-सामने भारत और इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड की टीम मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने हैं. इस मुकाबले से पहले ही मेजबान इंग्लैंड को सीरीज में 2-1 से बढ़त है.