menu-icon
India Daily

LIVE Tsunami Warning Alert: चिली और कोलंबिया में निकासी के आदेश; जापान और हवाई में कम किए गए अलर्ट

Tsunami Warning Alert Live Updates: अमेरिका के हवाई और कैलिफोर्निया राज्यों तथा जापान में जारी की गई सुनामी चेतावनियों को उस समय डाउनग्रेड कर दिया गया जब कुछ लहरें तटों से टकराईं. वहीं, चिली ने चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
Tsunami Warning Alert: चिली और कोलंबिया में निकासी के आदेश; जापान और हवाई में कम किए गए अलर्ट

Tsunami Warning Alert Live Updates: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार सुबह 8.8 तीव्रता का भूकंप आया है. इसके बाद अलास्का, हवाई और न्यूजीलैंड समेत पूरे नॉर्थ पैसिफिक एरिया में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. सिर्फ यही नहीं, होनोलूलू में सायरन बजने लगे. वहीं, जापान के होक्काइडो में 40 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी की जानकारी मिली. बता दें कि रूस के सेवेरो-कुरिल्स्क में शुरुआती सुनामी लहरें देखी गईं, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. किसी के हताहत की खबर तो फिलहाल नहीं मिली है. 

06:59:48 PM

शंघाई ने संवेदनशील तटीय और निचले इलाकों से लगभग 283,000 लोगों को निकाला

बुधवार शाम को टाइफून को-मे ने चीनी वित्तीय केंद्र में दस्तक दी, जिससे भारी बारिश और हवाएं चलीं. शंघाई ने संवेदनशील तटीय और निचले इलाकों से लगभग 283,000 लोगों को निकाल लिया है.

05:38:29 PM

रूस ने सखालिन द्वीप के लिए अलर्ट हटाया

कामचटका क्षेत्र में बुधवार सुबह आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस ने सखालिन द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी हटा ली है.

04:46:41 PM

फ्रेंच पोलिनेशिया में 4 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भीषण भूकंप के बाद बुधवार को फ्रेंच पोलिनेशया के मार्केसस द्वीप समूह पर 4 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है.

02:57:14 PM

अधिकारियों के निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें

पैसिफिक क्षेत्र के सभी आयरिश नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया सुनामी के खतरे के संदेश के संबंध में अधिकारियों के निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें.

 

02:56:20 PM

जापान में एक व्यक्ति की मौत

रूस में आए भूकंप के बाद से कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद जापान में सुनामी के संभावना के बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

02:52:48 PM

पैसिफिक वॉर्निंग सेंटर ने जारी की एडवाइजरी

रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके बाद कई क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अब इसे हवाई क्षेत्र के लिए चेतावनी को हटाकर एडवाइजरी कर दिया गया है. 

02:20:01 PM

प्रशांत क्षेत्र से लोगों को निकालने का आदेश

रूस में भूकंप से सुनामी की चेतावनी के बाद कोलंबिया ने प्रशांत क्षेत्र से लोगों को निकालने का आदेश दिया. 

02:19:42 PM

जापान के होक्काइडो के तट पर विशाल लहरें

रूस के सुदूर पूर्वी कामचात्‍का प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान के होक्काइडो के तट पर विशाल लहरें देखी गईं.

02:18:41 PM

दशकों बाद रूस में आया जोरदार भूकंप

Russia Earthquake: रूस में दशकों बाद काफी जोरदार भूकंप आया है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रूस और जापान के कई हिस्सों में लोगों को सुरक्षित रहने की चेतावनी दी जा रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां