T20 World Cup 2026

Budget 2026 Live: यह एक दूरदर्शी बजट: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये उनका लगातार नौवां बजट होगा. भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है.

Sagar Bhardwaj

Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये उनका लगातार नौवां बजट होगा. भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है. इससे पहले 28 फरवरी, 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के दौरान केंद्रीय बजट पेश किया था.

इस बजट को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण 2026 भी पेश किया गया है, जिसके अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2026 (FY26) में 7.4 प्रतिशत और FY27 में 6.8-7.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. इस केंद्रीय बजट में आम जनता को क्या राहत मिलेगी, क्या सस्ता होगा और क्या मंहगा, यहां देखें पल-पल का अपडेट...

07:51:39 PM

यह एक दूरदर्शी बजट: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी बजट है, जिसका मकसद देश के आर्थिक विकास की गति को एक नई दिशा देना है, जो कल्याणकारी और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक सर्व-समावेशी और व्यापक बजट है जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक के रूप में स्थापित करने में योगदान देगा। यह देश की युवा शक्ति के लिए बजट है। मैं इस ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता इस बात से साफ है कि पिछले 12 सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 176 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है..."

 

07:16:28 PM

यह बहुत अच्छा बजट है: संजय कुमार झा

केंद्रीय बजट 2026 पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "यह बहुत अच्छा बजट है। मुझे लगता है किसानों, युवाओं और MSMEs को लेकर जो कहा गया है तो 2047 तक भारत विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा..."

 

07:02:16 PM

बजट पर खरगे का केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा, "FM निर्मला सीतारमण ने स्कूलों पर खर्च के बारे में कोई बात नहीं की; सोशल सिक्योरिटी और वेलफेयर पर कोई घोषणा नहीं की गई."

06:16:52 PM

बजट इलेक्ट्रॉनिक्स और IT सेक्टर में बड़े बदलाव ला रहा है-केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर कहा, “बजट ने विकसित भारत के लिए रोडमैप तैयार किया है. यह हमारे युवाओं और नारी शक्ति को समर्पित है. कर्तव्य से प्रेरित होकर, आज का बजट इलेक्ट्रॉनिक्स और IT सेक्टर में बड़े बदलाव ला रहा है. 

 

06:13:57 PM

बजट में कोई विजन नहीं है-कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

केंद्रीय बजट 2026-27 पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा,  बजट में कोई विजन नहीं है. आज बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बजट पेश किया गया है.”

05:16:06 PM

बजट में तमिलनाडु के लिए कुछ भी नहीं: सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि बजट में तमिलनाडु के लिए नए प्रोजेक्ट्स की कमी केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को दिखाती है.

02:46:23 PM

'विकसित भारत' 2047 की नींव रखता रखता है बजट' -केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो 'विकसित भारत' 2047 की नींव रखता है.

 

02:30:22 PM

इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए- पीएम मोदी

बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं.

02:17:08 PM

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान

इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. 

02:14:31 PM

यह एक खास बजट है- पीएम मोदी

यह एक खास बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने को प्राथमिकता देता है- पीएम मोदी

02:11:31 PM

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं. हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं."

02:09:40 PM

यह बजट ऐतिहासिक है- पीएम मोदी

02:08:39 PM

यह बजट 2047 तक विकसित भारत की उड़ान के लिए एक मजबूत नींव- पीएम मोदी

बजट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी ऊंची उड़ान के लिए एक मजबूत नींव है."

02:01:20 PM

नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 कहा, "आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है...

01:58:31 PM

हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतजार कर रहे थे- शशि थरूर

यूनियन बजट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हमें बहुत कम डिटेल्स मिलीं. 3-4 हेडलाइंस थीं, लेकिन हम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का इंतजार कर रहे थे.

01:39:35 PM

'मैं कल संसद द्वारा दिए गए मंच का इस्तेमाल करके बोलूंगा', बजट पर पूछे गए सवाल पर बोले राहुल गांधी

01:31:39 PM

'वे निराश हैं तो हम खुश कैसे हो सकते हैं?', बजट के बाद शेयर मार्केट क्रैश पर बोले शशि थरूर

'वे निराश हैं तो हम खुश कैसे हो सकते हैं?', बजट के बाद शेयर मार्केट क्रैश पर बोले शशि थरूर 
 

01:23:24 PM

'यह एक प्रोग्रेसिव बजट है', केंद्रीय बजट को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

'यह एक प्रोग्रेसिव बजट है', केंद्रीय बजट को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

01:12:28 PM

इस बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है- शांभवी चौधरी

केंद्रीय बजट 2026 पर LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "इस बजट में युवाओं को प्राथमिकता दी गई है.

01:05:48 PM

बजट विकसित भारत और भारत की संस्कृति दोनों को मिलाकर बनाया- कमलजीत सहरावत

केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा सासंद कमलजीत सहरावत ने कहा, "आज का बजट विकसित भारत और भारत की संस्कृति दोनों को मिलाकर बनाया गया है.

01:04:51 PM

आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट- दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "प्रत्येक क्षेत्र के लिए दुर्गामी बजट है। ये आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट है.

12:58:59 PM

2047 का भारत कैसा होगा- सम्राट चौधरी

केंद्रीय बजट 2026 पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 2047 का भारत कैसा होगा...

12:46:51 PM

बजट 2026 उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: कांग्रेस

कांग्रेस ने निर्मला सीतारमण के भाषण को गैर-पारदर्शी बताया. उन्होंने कहा कि ये बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.

12:38:03 PM

वित्त मंत्री सीतारमण के बजट के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

12:30:09 PM

7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी-निर्मला सीतारमण

वित्त ंमत्री ने कहा कि सोलर और बैटरी से जुड़ी चीजें सस्तीं होंगी. चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना सस्ता होगाय 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी. खनिज, शराब, स्क्रैप महंगा होगा.

12:24:08 PM

मोदी सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को किया स्वीकार-वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि हमारी सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए डिवोल्यूशन में वर्टिकल शेयर को 41% पर बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि मैंने FY2026-27 के लिए राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं

12:17:13 PM

इनकम टैक्स स्लैब बजट 2026: नए TCS रेट का ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं ओवरसीज टूर प्रोग्राम पैकेज की बिक्री पर TCS दर को मौजूदा 5% और 20% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं, जिसमें अमाउंट की कोई शर्त नहीं होगी."

12:07:40 PM

1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि नया इनकम टैक्स एक्ट 2025, 1 अप्रैल से लागू होगा.

12:05:04 PM

3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने पशु चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों और डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं के लिए ऋण-संबद्ध पूंजी सब्सिडी सहायता योजना का भी प्रस्ताव दिया.

11:58:50 AM

वित्त मंत्री ने की लखपति दीदी योजना के बाद ‘She Mart' की घोषणा

लखपति दीदी योजना में सरकारी को बड़ी सफलता मिली है. इसके बाद 'She Mart ' की स्थापना करने का ऐलान कर दिया गया है.

11:56:24 AM

कैबिनेट मीटिंग के दौरान PM नरेंद्र मोदी का बजट निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग के दौरान मंत्रियों से कहा कि यह 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए एक विकसित भारत का बजट होगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बजट के फायदों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना जरूरी है.

11:52:58 AM

पर्सनल PIO के लिए निवेश सीमा 5% से बढ़ाकर 10% 

सीतारमण ने कहा कि सरकार 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर फोकस करना जारी रखेगी. सरकार मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच हब बनाने में भी राज्यों की मदद करेगी.

11:52:08 AM

सरकार ने दिया 1500 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "हम 1500 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में ABGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव दे रहे हैं."

11:50:06 AM

हाई-पावर वाली स्थायी समिति की घोषणा: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाई-पावर वाली स्थायी समिति की घोषणा की गई है, जो AI सहित उभरती हुई टेक्नोलॉजी के नौकरियों पर पड़ने वाले असर का आकलन करेगी.

11:48:26 AM

7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे.

11:41:46 AM

टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी जाएगा

इंफ्रास्ट्रक्चर पर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे."

11:40:57 AM

अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं

11:51:59 AM

10,000 करोड़ रुपये के MSME ग्रोथ फंड का प्रस्ताव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं."

11:35:17 AM

टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव- सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं.

11:34:13 AM

7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान, दिल्ली-वाराणसी भी शामिल

केंद्रीय बजट में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान दिया गया है, जिसमें दिल्ली-वाराणसी भी शामिल हैं.

11:30:36 AM

आत्मनिर्भर भारत फंड में 4,000 करोड़ रुपये और डालने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री सीतारमण ने MSMEs को सपोर्ट देने के लिए FY27 में आत्मनिर्भर भारत फंड में 4,000 करोड़ रुपये और डालने का प्रस्ताव दिया है.

11:27:39 AM

रेयर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का दिया प्रस्ताव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी.

11:26:42 AM

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे- वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे."

11:26:00 AM

नई टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन सिस्टम को बदल रही हैं- वित्त मंत्री 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आज हम एक ऐसे बाहरी माहौल का सामना कर रहे हैं....

11:21:25 AM

आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है.

11:17:11 AM

आत्मनिर्भरता को माना अपना मार्गदर्शक- सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है.

 

11:13:27 AM

सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 

11:02:44 AM

निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट

निर्मला सीतारमण ने पेश आम बजट 2026 पेश कर दिया है.

10:41:00 AM

निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में पेश करेंगी आम बजट

निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में आम बजट 2026 पेश करेंगी. वित्त मंत्री संसद भवन पहुंच चुकी हैं.

10:22:27 AM

घरेलू खपत और MSMEs पर फोकस करेगा बजट- दिलीप जायसवाल

केंद्रीय बजट पर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "...इस बार का बजट घरेलू खपत और MSMEs पर फोकस करेगा.

10:15:59 AM

यह एक ऐतिहासिक बजट होगा- किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा. पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ेगी."

10:15:10 AM

भारत को विकसित बनाएगा ये बजट- गजेंद्र सिंह शेखावत 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "जिस विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश की सरकार पिछले 11 साल से काम कर रही है...

10:03:51 AM

बजट से क्या उम्मीद करें?- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद करें?

10:02:40 AM

राष्ट्रपति मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को खिलाई दही-चीनी

09:39:28 AM

निर्मला सीतारमण ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

09:37:34 AM

क्या उस ग्रोथ के साथ रोजगार भी मिलेंगे?- शशि थरूर

केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "हम सब यह सुनने का इंतजार कर रहे हैं कि वित्त मंत्री हमें क्या बताते हैं.

09:35:40 AM

टैबलेट के साथ सीतारमण

08:52:55 AM

विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाने का बजट-  डॉ. प्रेमचंद बैरवा

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने केंद्रीय बजट से उम्मीदों पर कहा- 

08:48:19 AM

मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची

08:47:40 AM

पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे

08:45:32 AM

केंद्रीय बजट 2026 की कलाकृति 

विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रस्तुति का स्वागत करते हुए रेत कलाकृति बनाई.

07:59:02 AM

बजट 2026 में इंश्योरेंस सेक्टर को मिल सकती है ये बड़ी सौगातें! 

भारत में 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 से बीमा क्षेत्र को बड़ी उम्मीदें हैं. बढ़ते चिकित्सा खर्च और कम कवरेज के बीच कर राहत तथा जीएसटी में बदलाव से आम लोगों को फायदा मिल सकता है. क्लिक कर पढ़ें पूरी स्टोरी

 

07:57:00 AM

बजट भाषण को कैसे देखें लाइव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी. यह बजट सुबह करीब 11 बजे लोकसभा में रखा जाएगा. बजट भाषण को कैसे देखें लाइव- यहां क्लिक कर जानें
 

07:55:07 AM

केंद्रीय बजट 2026 की प्राथमिकताएं क्या हैं?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी, जिसमें डिफेंस, कैपिटल एक्सपेंडीचर, इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक फील्ड और किफायती आवास विकास पर ध्यान दिया जाएगा. इस बजट का लक्ष्य जियोपॉलिटिक्स चुनौतियों से निपटते हुए और वित्तीय मजबूती बनाए रखते हुए आर्थिक गति को बनाए रखना है.

07:21:58 AM

इकोनॉमिक सर्वे की तस्वीर

 

इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के अनुसार, भारत की FY27 ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है. साथ ही कहा गया था कि घरेलू मांग मजबूत रहेगी, लेकिन ग्लोबल जोखिम भी बढ़ सकते हैं. 
 

07:21:45 AM

आज पेश होगा केंद्रीय बजट

आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज टैक्सपेयर्स, किसान, युवा और निवेशकों के लिए क्या ऐलान करती हैं, ये जल्द ही पता चल जाएगा.