Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान कई मुद्दों को लेकर विपक्ष हंगामा कर रही है. आज भी जबरदस्त हंगामा होने की पूरी संभावना है. सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जिस पर चर्चा जारी है. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं.
Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान कई मुद्दों को लेकर विपक्ष हंगामा कर रही है. आज भी जबरदस्त हंगामा होने की पूरी संभावना है. सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जिस पर चर्चा जारी है. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं.
मंगलवार का दिन सदन के लिए काफी हंगामेदार रहा. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. विपक्ष ने ओम बिरला पर सरकार की तरफदारी और पक्षपात का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने कहा कि बिरला ने कभी पक्षपात नहीं किया. बता दें कि यह अविश्वास प्रस्ताव फरवरी में लाया गया था, जिस पर करीब 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए. इस पर 10 घंटे की बहस तय है, उसके बाद मतदान होगा.
06:30:29 PM
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
06:23:58 PM
लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा
लोक सभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है.
06:21:58 PM
लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तैयारी
लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तैयारी है.
06:19:38 PM
लोकसभा की कार्यवाही का समय गृह मंत्री का जवाब पूरा होने तक बढ़ाया गया
लोकसभा की कार्यवाही का समय गृह मंत्री का जवाब पूरा होने तक बढ़ा दिया गया है.
06:17:24 PM
राज्यसभा की कार्यवाही 12 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही को 12 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
05:43:28 PM
स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष मर्यादा न सिखाए: लोकसभा में अमित शाह
लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष मर्यादा न सिखाए.
05:22:37 PM
स्पीकर को नियमों के उल्लंघन पर रोकने-टोकने का अधिकार- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि स्पीकर को नियमों के उल्लंघन पर रोकने-टोकने और निकाल बाहर करने का अधिकार है.
05:10:14 PM
'अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक...', लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह
लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक है.
05:04:22 PM
राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर सदस्यों की चर्चा
राज्यसभा में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर सदस्यों की चर्चा जारी है.
04:24:06 PM
संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर BJP MP अनुराग ठाकुर
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर BJP MP अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये संसदीय शिष्टाचार का उल्लंघन है.
03:51:07 PM
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार, संसद में तीखी बहस
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है.
05:03:13 PM
कमी का कारण दुनिया जानती है- रामदास अठावले
LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "कमी का कारण दुनिया जानती है."
02:03:34 PM
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
01:46:29 PM
राहुल गांधी ने सभी बातों को बड़े स्पष्ट रूप से सदन में रखने का काम किया- तारिक अनवर
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "विपक्ष के वक्ता(राहुल गांधी) ने सभी बातों को बड़े स्पष्ट रूप से सदन में रखने का काम किया है लेकिन दुखद है कि सत्ता पक्ष की तरफ से जो भाषा का भाव है..."
01:45:23 PM
जनता कितना बर्दाश्त करेगी?- प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जनता कितना बर्दाश्त करेगी? इन 10 सालों में हर चीज के दाम बढ़ गए हैं.
01:18:57 PM
राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित
12:45:10 PM
कई बार लिया गया मेरा नाम- राहुल गांधी
लोकसभा में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है. कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं.
12:14:45 PM
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू
11:59:41 AM
चर्चा का समय आते ही भाग जाते हैं राहुल गांधी- मनन कुमार मिश्रा
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "राहुल गांधी की यह आदत है कि वो कोई एक प्रस्ताव देंगे और जब उसके बाद चर्चा का समय आएगा तो वो भाग जाएंगे."
11:43:54 AM
लोगों के मन में अनिश्चितता है- मनोज झा
राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "लोगों के मन में अनिश्चितता है। उस अनिश्चितता के बरक्स प्रधानमंत्री को सदन में बोलना चाहिए..."
11:32:43 AM
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
11:25:25 AM
लोकसभा में प्रश्नकाल शुरु
11:16:45 AM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू
11:02:27 AM
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
11:00:15 AM
लोकसभा और राज्यसभा में आज क्या होने वाला है?
10:51:05 AM
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी को लेकर शिवदासन ने क्या कहा-
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की खबरों पर CPI(M) के राज्यसभा MP, डॉ. वी. शिवदासन ने कहा, "बहुत सारे होटल बंद हो गए हैं और बहुत सारे परिवार कमी के कारण परेशान हैं."
10:49:10 AM
हम आज भी चर्चा के लिए उत्सुक हैं- शशांक मणि
भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, "कल जो चर्चा हुई, उसमें सभी लोगों को बोलने का मौका मिला.
10:07:00 AM
सभी चीजों की कीमतें बढ़ेंगी- राम गोपाल यादव
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "सभी चीजों की कीमतें बढ़ेंगी... महंगाई अपने चरम पर है और सरकार महंगाई को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है..."
10:05:44 AM
विपक्ष के आरोपों को BJP नेताओं ने किया खारिज
BJP नेताओं ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया. रविशंकर प्रसाद और निशिकांत दुबे ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
10:03:18 AM
प्रस्ताव का मकसद सदन की गरिमा बचाना- गौरव गोगोई
कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने कहा है कि इस प्रस्ताव का निजी दुश्मनी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि संसद की गरिमा को बचाने के लिए इसे लाया गया है.
10:01:51 AM
अमित शाह चर्चा में लेंगे हिस्सा
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज जो चर्चा की जाएगी उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा ले सकते हैं.
10:01:42 AM
स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस जारी
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर चर्चा जारी रही. कांग्रेस MP मोहम्मद जावेद ने प्रस्ताव पेश किया, जिसका 118 विपक्षी MPs ने समर्थन किया है और स्पीकर पर पार्टीबाजी का आरोप लगाया है.