menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: सीपीएम का गठन चीन का समर्थन करने के लिए हुआ था, आज वे माओवादी हैं: अमित शाह

Parliament Budget Session Live Updates: आज संसद की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. आज संसद में कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं. लोकसभा की बात करें तो आज यहां पर नक्सलवाद को देश से खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की जाएगी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Parliament Budget Session Live Updates:  सीपीएम का गठन चीन का समर्थन करने के लिए हुआ था, आज वे माओवादी हैं: अमित शाह
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: आज संसद की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. आज संसद में कई मुद्दे उठाए जा रहे हैं. लोकसभा की बात करें तो आज यहां पर नक्सलवाद को देश से खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की जाएगी. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगे की चर्चा के लिए इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश करेंगी. इस बीच, राज्यसभा आगे की चर्चा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026' पर विचार किया जाएगा.

06:57:51 PM

सीपीएम का गठन चीन का समर्थन करने के लिए हुआ था, आज वे माओवादी हैं: अमित शाह

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर बोलते हुए अमित शाह ने  कहा कि नक्सली तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, भगत सिंह या सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श नहीं मानते, बल्कि माओत्से तुंग को चुनते हैं.

06:38:34 PM

माओवाद मुक्त भारत सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि माओवाद मुक्त भारत हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

04:55:54 PM

माओवादी विरोधी अभियानों पर लोकसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में माओवादी विरोधी अभियानों को संबोधित करेंगे.

04:00:41 PM

कांग्रेस ने माओवाद का रोमांटिककरण किया

भाजपा सांसद संबित पात्रा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का मानना ​​था कि माओवाद देश में "सबसे घातक बुराई" है. उनका दावा है कि कांग्रेस ने भी माओवाद का महिमामंडन किया. उनका कहना है, "अरुंधति रॉय, जो 'कांग्रेस की बहन' हैं, ने माओवादियों को 'बंदूकधारी गांधीवादी' कहा था."

02:35:37 PM

इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड बिल लोकसभा से पास

इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल, 2025 लोकसभा से पारित हो गया है.

02:34:15 PM

लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा शुरू

लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद (LWE) से पूरी तरह मुक्त करने के सरकारी प्रयासों पर चर्चा शुरू हो गई है. सरकार इस मुद्दे पर विस्तृत जवाब देगी.

01:11:19 PM

राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

12:37:57 PM

वित्त मंत्री ने दिया जवाब

वित्त मंत्री ने लोकसभा में ‘दि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक, 2025, जैसा कि प्रवर समिति द्वारा रिपोर्ट किया गया है’ पर हुई चर्चा का जवाब दिया.

12:23:10 PM

लोकसभा 12.30 बजे तक के लिए स्थगित

11:58:08 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर मदन राठौड़ ने क्या कहा?

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "अमित शाह जी ने सही कहा है। कोई भी जो भारत का नागरिक नहीं है वे वहां क्या कर रहा है?"

11:18:47 AM

अबकी बार जनता तय कर चुकी- अरुण शंकर प्रसाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में नक्सलवाद को लेकर होने वाले संबोधन पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "नक्सल हमारे देश की बहुत बड़ी समस्या थी ये समस्या हिंसा और विकास दोनों से संबंधित थी."

11:04:07 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:03:48 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:47:04 AM

लोकसभा में आज की कार्यवाही

10:46:26 AM

राज्यसभा में आज की कार्यवाही

10:41:05 AM

राज्यसभा में आज CAPF बिल पर होगी चर्चा 

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सामान्य प्रशासन) बिल, 2026 पर आगे की चर्चा होने वाली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को राज्यसभा में पेश करेंगे. 25 मार्च को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे सदन में रखा था.

10:40:56 AM

लोकसभा में आज दिवालियापन संशोधन बिल पर होगी चर्चा 

संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में इंसॉल्वेंसी और दिवालियापन कोड (संशोधन) बिल, 2025 पर चर्चा होने वाली है. यह बिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था. 27 मार्च को यह बिल पहली बार चर्चा के लिए आया था और शुरू में इसे सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया था.

10:40:40 AM

लोकसभा में होगी नक्सलवाद खत्म करने पर चर्चा

लोकसभा में आज नक्सलवाद खत्म करने पर अहम चर्चा होगी. सरकार ने देश को वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से पूरी तरह मुक्त करने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है. इस डेडलाइन खत्म होने से एक दिन पहले लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा होगी.