Holi 2026 Live Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह के दौरान होली मनाई
Holi 2026 Live Update: आज रंगों का त्यौहार होली है. लोगों ने इस दिन की तैयारियां जोरदार की हुई हैं. 2026 में यह उत्सव एक दुर्लभ संयोग के साथ आया है, जहां 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन की तिथि को लेकर क्षेत्रीय भिन्नताएं रहीं.
Holi 2026 Live Update: आज रंगों का त्यौहार होली है. लोगों ने इस दिन की तैयारियां जोरदार की हुई हैं. 2026 में यह उत्सव एक दुर्लभ संयोग के साथ आया है, जहां 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन की तिथि को लेकर क्षेत्रीय भिन्नताएं रहीं. कई जगहों पर होलिका दहन 2 मार्च रात या 3 मार्च ग्रहण समाप्ति के बाद संपन्न हुआ, जबकि रंग वाली होली या धुलंडी आज मनाई जा ही है. यह त्योहार प्रह्लाद की भक्ति और होलिका के दहन की कथा से जुड़ा है, जो प्रेम, क्षमा, नई शुरुआत और सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है. आज के दिन लोग गुलाल लगाते हैं, अबीर-गुलाल उड़ाते हैं, पानी की पिचकारियां चलाते हैं, ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हैं और गुजिया, ठंडाई जैसी मिठाइयों का आनंद लेते हैं.
06:01:08 PM
सीएम योगी ने होली मिलन समारोह के दौरान मनाई होली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह के दौरान होली मनाई.
04:28:44 PM
सीआरपीएफ के जवानों ने खेली होली
जम्मू-कश्मीर: CRPF की 38वीं बटालियन ने पुंछ जिले में खेली होली. सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के इंस्पेक्टर राज सिंह ने कहा, "...हम यहां अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। हम होली का त्योहार मना रहे हैं..."
03:50:01 PM
संतो ने मनाई होली
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा के संतों ने होली मनाई
01:44:36 PM
तेज प्रताप यादव ने मनाई होली
01:44:03 PM
बिहारवासियों और पूरे देश के लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं- तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने होली पर कहा, "बिहारवासियों और पूरे देश के लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं.
01:42:51 PM
नोएडा के सेक्टर 100 में धूमधाम से होली मनाई
11:37:07 AM
मनोज तिवारी ने होली पर गाया गीत
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गीत गाकर अपने आवास पर लोगों के साथ होली मनाई.
11:36:15 AM
रंगों का ये पर्व सभी के घरों में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए- पुष्कर सिंह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "रंगों का ये पर्व सभी के घरों में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए मैं यही भगवान से प्रार्थना करता हूं...
11:35:53 AM
पुष्कर सिंह धामी और गुरमीत सिंह ने लोकभवन में मनाई होली
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोकभवन में होली मनाई.
11:35:20 AM
होली का त्यौहार हम सभी के जीवन में कई सारी खुशियां लेकर आया है- संजय सिंह
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "ये साबित हो गया है कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल और हमारी पूरी पार्टी को सरकार ने फंसाने की कोशिश की लेकिन कोर्ट ने उन सभी दागों को साफ कर दिया है.
10:44:36 AM
दुनिया भर में बसे भारतवासियों को शुभकामनाएं- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...आज होली के इस पावन पर्व पर मैं देशवासी, प्रदेश वासी और दुनिया भर में बसे भारतवासियों को शुभकामनाएं देता हूं.
10:43:33 AM
केशव प्रसाद मौर्य ने मनाई होली
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई.
10:23:13 AM
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने होली के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन
10:21:57 AM
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर लोगों के साथ मनाई होली
10:17:07 AM
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई.
10:16:46 AM
योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में मनाई होली
09:13:04 AM
आज होली के अवसर पर वृंदावन में लोग गुलाल और रंग से होली खेल रहे हैं
09:12:33 AM
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में होली पर यहां धुलंडी होली मनाई जाएगी
09:11:53 AM
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने पटना के गांधी मैदान में स्थानीय लोगों के साथ मनाई होली
09:11:08 AM
पूरे बिहार में आज होली मनाई जा रही है और हम सभी को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहते हैं- रामकृपाल यादव
08:20:16 AM
अमृतसर में लोग रंग, गुलाल और संगीत के साथ होली मना रहे हैं
07:12:50 AM
रंग खेलने से पहले अपने घर के मंदिर में जरूर करें ये काम
होली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. हालांकि रंग खेलने से पहले अपने घर के मंदिर में ये काम जरूर करें, इससे आपका पूरा साल बेहतर होगा. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
07:11:55 AM
क्यों मनाई जाती है होली?
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, जीवन का दर्शन है. हिरण्यकशिपु अहंकार का प्रतीक है, प्रह्लाद भक्ति और आनंद का. श्री श्री रवि शंकर के अनुसार, इच्छाओं पर विवेक से नियंत्रण रखें, ध्यान से उत्साह जागे तो जीवन रंगों का उत्सव बन जाता है. यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर
06:51:47 AM
होली 2026 शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
भद्रा- 1:25 AM से 2:35 AM
भद्रा मुख- 2:35 AM से 4:30 AM
होलिका दहन बिना उदय व्यापिनी पूर्णिमा के प्रदोष में
पूर्णिमा तिथि शुरू - 2 मार्च 2026 को शाम 05:55 बजे
पूर्णिमा तिथि खत्म - 3 मार्च 2026 को शाम 05:07 बजे