Ayodhya Ram Mandir flag hoisting: 'सदियों के घाव आज भर रहे हैं', राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर दिया.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया. सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी. इसके साथ ही राम मंदिर को संपूर्ण हो गया. इससे पहले राम मंदिर में PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा की और आरती उतारी.
01:25:25 PM
पीएम मोदी ने मेहमानों का किया अभिवादन
अपने संबोधन के समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित लोगों का अभिवादन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में शामिल हुए साधुओं, गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों से मुलाकात की.
01:07:15 PM
राम भावनाओं से जोड़ते हैं, बांटते नहीं-प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं हर नागरिक से आग्रह करता हूं कि जब वे राम मंदिर आएं, तो सप्त मंडपम भी अवश्य जाएं. ये मंडप आस्था, मित्रता, कर्तव्य और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को मजबूत करते हैं. हमारे राम भवनाओं से जोड़ते हैं, विभाजन से नहीं. उनके लिए जो मायने रखता है वह है भक्ति, वंश नहीं.'
12:55:51 PM
'हमें आजादी तो मिली लेकिन...'-प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि अगले 10 वर्षों में हमारा लक्ष्य भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करना है. दुर्भाग्य से, मैकाले की कल्पना का प्रभाव और भी व्यापक हो गया. हमें आज़ादी तो मिली, लेकिन हम खुद को हीनता की भावना से मुक्त नहीं कर पाए. हम यह मानने लगे कि विदेशी मूल की हर चीज़ श्रेष्ठ है, और जो हमारी है वह घटिया है. कहा गया कि हमारा संविधान विदेशी संविधानों से प्रेरित है, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत लोकतंत्र की जननी है. लोकतंत्र हमारे डीएनए में है.'
12:42:26 PM
'धर्मध्वज जीवन में कर्तव्य और कर्म का प्रतीक है'- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, 'यह धर्मध्वजा प्रेरणा देगी कि प्राण जाए, पर वचन न जाए, अर्थात जो कहा जाए, वह करना ही होगा. यह धर्मध्वजा संदेश देगी - कर्मप्रधान विश्व रचि राखा, अर्थात संसार में कर्म और कर्तव्य की प्रधानता.'
12:32:35 PM
सदियों के घाव आज भर रहे हैं-प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'सदियों के घाव आज भर रहे हैं. सदियों का दर्द आज राहत पा रहा है. सदियों का संकल्प आज सिद्ध हो रहा है. आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 वर्षों तक प्रज्वलित रही. वो यज्ञ एक क्षण के लिए भी आस्था से विचलित नहीं हुआ, न ही एक क्षण के लिए विश्वास से टूटा.'
12:28:36 PM
'एक और शिखर का साक्षी बन रहा'- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने अयोध्या में कहा, 'आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और शिखर की साक्षी बन रही है. आज पूरा भारत, पूरा विश्व राममय है. प्रत्येक रामभक्त के हृदय में अद्वितीय संतोष, असीम कृतज्ञता, अपार, अलौकिक आनंद है.'
12:20:48 PM
बिना सारथी और रस्सी के रथ नहीं चल सकता-मोहन भागवत
मोहन भागवत ने कहा, आज हम सबके लिए एक सार्थकता का दिवस है. इतने लोगों ने सपना देखा, प्रयास किया और प्राण अर्पण किए. आज उनकी स्वर्गावस्था आत्मा तृत्प हुई होगी. आज वास्तविक रूप में अशोक जी (अशोक सिंघल), संत परमहंस चंद्र दास, आदरणीय डालमिया जी की आत्मा को शांति मिली होगी. आज मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई. राम राज्य का ध्वज, जो कभी अयोध्या फहराता था, जो पूरी दुनिया में अपने आलोक से समृद्धि प्रदान करता था, वह आज धीरे-धीरे ऊपर उठते हुए अपनी आंखों से देखा है.
12:11:29 PM
अयोध्या धाम में आज हर प्रकार की सुविधा- योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर पर धर्मध्वज के आरोहरण को नए युग का शुभारंभ बताया और कहा कि यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म का, भारत की संकल्पना का प्रतीक भी है. संकल्प का कोई विकल्प नहीं. योगी आदित्यनाथ ने 'लाठी-गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' नारे का भी उल्लेख किया और कहा कि भगवान राम की पावन नगरी एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. हर प्रकार की सुविधा आज अयोध्या धाम में है. उन्होंने अयोध्या में हुए विकास के काम भी गिनाए और जय जय श्रीराम के नारे के साथ अपनी बात पूरी की.
11:54:24 AM
राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहरा दिया है. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे.
11:43:09 AM
अनुष्ठान शुरू
राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज की स्थापना अभिजीत मुहूर्त में की जानी है. अभिजीत मुहूर्त थोड़ी देर में शुरू होगा. यह 11.45 बजे से शुरू हो रहा है.
11:36:48 AM
गर्भ गृह में पूजा अर्चना
अयोध्या में PM नरेंद्र मोदी और RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने राम लला के गर्भ गृह में पूजा अर्चना की. UP के CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी इस दौरान मौजूद रहे.
11:26:57 AM
राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर पहुंच गए हैं. राम मंदिर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने सप्त मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचे. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं.
10:35:28 AM
राम मंदिर का ध्वज त्याग और समर्पण का प्रतीक- चंपत राय
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर 'धर्म ध्वज' फहराने के कार्यक्रम से पहले श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि यह 'धर्म ध्वज' त्याग और समर्पण का प्रतीक है. चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर के ऊपर झंडा फहराया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और करीब 11.50 बजे ध्वजारोहण होगा.
10:25:30 AM
पीएम मोदी का रोड-शो शुरू
अयोध्या में पीएम मोदी का रोड-शो शुरू हो गया है. पीएम रोड-शो करते हुए साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि परिसर तक जाएंगे.
10:08:45 AM
अयोध्या राम मंदिर में आज क्या हो रहा है
- अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में दोपहर के आसपास राम मंदिर में भगवा ध्वजारोहण समारोह होगा. यहाँ जानें वो सब कुछ जो आपको जानना ज़रूरी है:
- फहराया जाने वाला ध्वज केसरिया रंग का, 10 फुट गुणा 20 फुट का, त्रिभुजाकार होगा तथा उस पर 'सूर्य', 'ओम' और कोविदारा वृक्ष के प्रतीक अंकित होंगे.
- ध्वजारोहण समारोह सुबह 11.50 बजे के बाद प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और स्वामी गोविंद देव गिरि की उपस्थिति में होगा.
- सुबह 11.58 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद एक संबोधन की उम्मीद है. प्रधानमंत्री दोपहर 1.30 बजे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे.
- मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, मोदी सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर के अंदर सप्त ऋषि मंदिर में दर्शन करेंगे, उसके बाद शेषावतार मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, रामलला और राम दरबार के दर्शन करेंगे.
- मंदिर परिसर में बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण के 87 नक्काशीदार पत्थर के प्रसंग तथा परिसर की दीवारों पर भारतीय संस्कृति के 79 कांस्य-ढाल चित्रण हैं.
10:08:44 AM
अयोध्या राम मंदिर में आज क्या हो रहा है
- अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में दोपहर के आसपास राम मंदिर में भगवा ध्वजारोहण समारोह होगा. यहाँ जानें वो सब कुछ जो आपको जानना ज़रूरी है:
- फहराया जाने वाला ध्वज केसरिया रंग का, 10 फुट गुणा 20 फुट का, त्रिभुजाकार होगा तथा उस पर 'सूर्य', 'ओम' और कोविदारा वृक्ष के प्रतीक अंकित होंगे.
- ध्वजारोहण समारोह सुबह 11.50 बजे के बाद प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और स्वामी गोविंद देव गिरि की उपस्थिति में होगा.
- सुबह 11.58 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद एक संबोधन की उम्मीद है. प्रधानमंत्री दोपहर 1.30 बजे हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे.
- मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, मोदी सबसे पहले राम जन्मभूमि परिसर के अंदर सप्त ऋषि मंदिर में दर्शन करेंगे, उसके बाद शेषावतार मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, रामलला और राम दरबार के दर्शन करेंगे.
- मंदिर परिसर में बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण के 87 नक्काशीदार पत्थर के प्रसंग तथा परिसर की दीवारों पर भारतीय संस्कृति के 79 कांस्य-ढाल चित्रण हैं.
10:01:02 AM
पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे, सीएम योगी ने रिसीव किया
PM मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. CM योगी ने उन्हें रिसीव किया. यहां से PM सेना के हेलिकॉप्टर से साकेत कॉलेज जाएंगे. वहां से वे रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो करेंगे.