IPL 2026

Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: जोरहाट से हारे गौरव गोगोई, BJP ने 97 वोटों से बनाई बढ़त

Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: आज का दिन पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु और असम के लिए बेहद ही अहम है. आज इन जगहों पर वोटों की गिनती की जा रही है और शाम तक यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी पार्टियां सरकार बनाएंगी.

AI
Shilpa Srivastava

Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: आज का दिन पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडू और असम के लिए बेहद ही अहम है. आज इन जगहों पर वोटों की गिनती की जा रही है और शाम तक यह साफ हो जाएगा कि कौन-सी पार्टियां सरकार बनाएंगी. आज बंगाल पर खास नजर रहेगी, क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी के लिए बंगाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि यहां पर बीजेपी पहले कभी नहीं जीती है. 

तमिलनाडु की बात करें तो यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां पर एक्टर विजय की पार्टी पहली बार चुनाव में उतरी है. वहीं, यहां पर सत्ताधारी DMK ने कांग्रेस और DMDK के साथ गठबंधन किया है, जबकि AIADMK ने BJP और PMK के साथ हाथ मिलाया है. असम में BJP लगातार तीसरी बार जीतने की उम्मीद कर रही है. केरल में लेफ्ट फ्रंट (LDF) लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. हालांकि, इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF इस पार्टी को कड़ा मुकाबला दे रहा है. पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी की पार्टी AINRC चौथी बार सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

02:45:05 PM

INC 11 सीट, CPI(M) 6 सीट पर समेत इन पार्टियों ने जीत की हासिल

Kerala India Daily ECI

02:40:07 PM

BJP ने 3 तो BOPF ने 1 जीत की हासिल

Assam India Daily ECI

02:20:41 PM

 भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की

02:20:16 PM

तमिलनाडु में बदलाव की उम्मीद- विजय की बहन

TVK चीफ विजय की बहन ने कहा, "... वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है."

01:27:52 PM

बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के दिन्हाटा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, केंद्रीय बलों के जवानों ने लाठीचार्ज किया.

01:22:26 PM

कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़

आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प के दौरान कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

01:01:31 PM

'सूर्यास्त के बाद आप जीतेंगे'-TMC ममता बनर्जी

कोलकाता: भाबनीपुर से टीएमसी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मतगणना करने वाले एजेंट और उम्मीदवार मतगणना केंद्र न छोड़ें. यह भाजपा की साजिश है. मैं कल से यही कह रही हूं कि उन्हें सबसे आगे दिखाया जाएगा. उन्होंने कई जगहों पर मतगणना रोक दी है. कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनका कोई मिलान नहीं है; केंद्रीय बलों के जरिए टीएमसी पर हर तरफ से अत्याचार किए जा रहे हैं. एसआईआर के जरिए उन्होंने वोट चुराने की कोशिश की, और अभी भी हम 100 से ज्यादा सीटों से आगे हैं, जिसकी खबर नहीं दी जा रही है. सब कुछ गलत बताया जा रहा है. चुनाव आयोग पूरी तरह अपनी मनमानी कर रहा है, और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं. पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ काम कर रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती हूं कि निराश होने की जरूरत नहीं है; सूर्यास्त के बाद आप जीतेंगे. 2-4 राउंड की मतगणना हो चुकी है, मतगणना 14-18 राउंड तक चलेगी, और हम जीतेंगे. किसी को डरने की जरूरत नहीं है.'

12:56:23 PM

ममता बनर्जी के वेश में कौन पहुंचा BJP मुख्यालय?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मिमिक्री कलाकार रतन रंजन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का वेश धारण करके भाजपा मुख्यालय में 'झालमुरी' की थाली लेकर पहुंचे.

12:52:43 PM

BJP के लिए यह बहुत अच्छा परिणाम-दीप्लू रंजन शर्मा

न्यू गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दीप्लू रंजन शर्मा ने कहा, 'भाजपा के लिए यह बहुत अच्छा परिणाम है. हमें लगता है कि हम बहुत आराम से जीत सकते हैं और भारी बहुमत से जीतेंगे.'

12:49:34 PM

PM मोदी आज चुनाव पार्टी में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों में पार्टी और एनडीए के प्रदर्शन के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे.

12:46:13 PM

'जय श्री राम'-CM ममता के आवास के बाहर लगे नारे

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए.

12:42:02 PM

पुडुचेरी CM रंगासामी की जीत

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की.

11:49:23 AM

भाजपा 148 सीटों पर आगे 

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना अभी भी जारी है.

11:29:33 AM

ममता बनर्जी भवानीपुर में 898 से ज्यादा वोटों से आगे

तीसरे राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर में 898 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं.

11:16:09 AM

TMC का सूपड़ा साफ करके भाजपा आ रही है- कीया घोष

भाजपा नेता कीया घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, "लोगों ने भाजपा को चाहा है. TMC का सूपड़ा साफ करके भाजपा आ रही है."

10:53:53 AM

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे

चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:53:07 AM

बंगाल में सरकार भाजपा की बन रही है- सुवेंदु अधिकारी

10:50:59 AM

मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्म

10:43:31 AM

पीयूष हजारिका जगिरोड विधानसभा सीट से 13030 से ज्यादा वोटों से आगे

भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका जगिरोड विधानसभा सीट से 13030 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:41:50 AM

सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे

दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:40:53 AM

प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर विधानसभा सीट से 15290 से ज्यादा वोटों से आगे

भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर विधानसभा सीट से 15290 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:39:48 AM

 बंगाल की जनता उनके कुशासन से तंग आ चुकी थी- मंगल पांडे

भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा, "...अगर उनकी(ममता बनर्जी) सरकार ने 15 सालों में ठीक से बंगाल को चलाया होता, तो आज उनकी पार्टी की यह स्थिति नहीं होती. पश्चिम बंगाल की जनता उनके कुशासन से तंग आ चुकी थी..."

10:26:01 AM

असम में बीजेपी ने पार किया बहुतम का आंकड़ा

10:25:12 AM

केरल में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

09:37:19 AM

असम में सकारात्मक नतीजे का इंतजार- गौरव गोगोई

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा, "हम असम में एक सकारात्मक नतीजे का इंतजार कर रहे हैं... हमने प्रदेश में विभिन्न ऑबजर्वर भेजे हैं ताकि अगर किसी को कहीं भी प्रशासन की ओर से कोई कमजोरी दिखती है."

09:35:40 AM

162 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी

पश्चिम बंगाल में 162 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 121 सीटों पर आगे चल रही है.

09:26:49 AM

असम में बीजेपी बहुत से चल रही आगे

असम में बहुमत अभी बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रही है. यहां पर बीजेपी 66 सीटों पर आगे निकल गई है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है. 

09:26:43 AM

बंगाल के रुझानों में कौन ले रहा लीड? 

पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में कभी बीजेपी तो कभी टीएमसी आगे निकलती नजर आ रही है. दोनों के बीच टाइट फाइट चल रही है. अभी तक बीजेपी ने 122 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी ने 105 सीटों पर लीड ली है.

09:09:38 AM

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना जारी

09:00:02 AM

फ्रॉड करने की कोशिश है- भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह

नॉर्थ 24 परगना: नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, "... अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं. यह फ्रॉड करने की कोशिश है."

08:58:45 AM

TMC को अच्छा नहीं लग रहा है कि इस बार चुनाव में खून नहीं बहा- तपस रॉय

मानिकतला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तपस रॉय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना पर कहा, "168-174 सीटें भाजपा को मिलनी चाहिए. TMC आरोप लगा रही है, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा कि इस बार चुनाव में खून नहीं बहा."

08:57:47 AM

तिरुचिरापल्ली के एक काउंटिंग सेंटर पर हो रही वोटों की गिनती

08:39:08 AM

परिवर्तन के लिए तैयार बंगाल- निसिथ प्रमाणिक

माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "पूरा बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है..."

08:38:29 AM

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बन रहीं जलेबियां

08:37:57 AM

कुछ घंटों में सब साफ हो जाएगा- हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। हमें बहुत जल्द ट्रेंड्स पता चल जाएंगे."

08:36:06 AM

असम में सरकार बदलने वाली है- देवव्रत सैकिया

नाजिरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवव्रत सैकिया ने कहा, "असम में सरकार बदलने वाली है. असम में अच्छे दिनों का वादा करके भाजपा ने लोगों से वोट लिए लेकिन बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिला सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया."

08:19:32 AM

डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है- रितेश तिवारी

काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रितेश तिवारी ने कहा, "भारी जीत के लिए बंगाल की जनता ने हमें वोट किया है...डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है..."

08:18:02 AM

नतीजों के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी- आशीष बिस्वास

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कोलकाता आशीष बिस्वास ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "चुनाव आयोग के साफ दिशा-निर्देश हैं। 3 लेयर सिक्योरिटी है पहली, दूसरी और तीसरी लेयर..."

08:16:34 AM

 सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है- सुवेंदु अधिकारी

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है. भगवान हमारे साथ है. सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है."

08:03:43 AM

विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू

जोरहाट में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

08:00:56 AM

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना- मनोज कुमार अग्रवाल

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "सभी जगह हमारी समान व्यवस्थाएं हैं. तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. कोई समस्या नहीं है."

07:56:50 AM

बंगाल को भारत के साथ चलना पड़ेगा- दिलीप घोष

खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "लोगों ने जिस भरोसे के साथ वोट दिया है वो पूरा होगा. बंगाल को भारत के साथ चलना पड़ेगा, बांग्लादेश की तरफ नहीं जाएगा."

07:43:53 AM

हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं- सनी जोसेफ

केरल कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी जीत होगी। हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं."

07:39:00 AM

आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा सुनामी आने वाली है- अग्निमित्रा पॉल

उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "सुनामी आने वाली है। बंगाल की जनता ने 92% वोट देकर सुनामी बुलाई है..."

07:36:26 AM

जनता ने NDA को ज्यादा वोट दिए हैं- प्रद्युत बोरदोलोई

दिसपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "वोटों की गिनती अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है. आप पूरे असम में महसूस कर सकते हैं कि लोगों ने BJP और BJP-लीड वाले NDA को भारी वोट दिया है."

07:35:06 AM

हम क्या युद्ध करने आए हैं?- शशि पांजा

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं. ये चुनाव का काम है."

07:34:01 AM

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है.

07:30:36 AM

कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

07:29:49 AM

बेवजह हंगामा कर रहे हैं- BJP काउंटिंग एजेंट

BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, "उनके पास ID कार्ड नहीं हैं. हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं. वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं. BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है..."

07:28:52 AM

TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस

वानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP के काउंटिंग एजेंटों के बीच बहस हो गई.

07:28:07 AM

वीडियो चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम 

07:28:00 AM

शांतिपूर्ण मतदान हुआ है- विकासरंजन भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल: जादवपुर विधानसभा क्षेत्र से CPI-M उम्मीदवार विकासरंजन भट्टाचार्य ने कहा, "शांतिपूर्ण मतदान हुआ है... हमें उम्मीद है कि इस बार वामपंथ अच्छा करेगी."

06:55:23 AM

सतर्क रहें, नजर रखें: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी

Mamta Banerjee India Daily X

06:49:55 AM

पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

06:49:42 AM

चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था

06:49:28 AM

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु में इन तीन पक्षों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस और DMDK के साथ सत्ताधारी DMK गठबंधन, BJP और PMK के साथ AIADMK गठबंधन और अभिनेता विजय की नई पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) शामिल हैं.

06:49:13 AM

बंगाल में रिकॉर्ड मतदान और पुनर्मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में 92.47% की हाई वोटिंग दर्ज की गई. कहा जा रहा है कि यह आजादी के बाद से सबसे ज्यादा है. वहीं, चुनाव आयोग ने अनियमितताओं के कारण 15 बूथों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया, जिसमें 11 मगराहाट पश्चिम में और 4 डायमंड हार्बर में मौजूद थे.

06:48:59 AM

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस बनाम BJP

सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चिंतित है. इस प्रक्रिया के तहत 89 लाख मतदाताओं को हटा दिए गए हैं. यह कुल मतदाताओं का लगभग 11.6% है. यह 2021 में TMC की जीत के अंतर से भी ज्यादा है. 

06:48:43 AM

सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

आज सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडू और असम में काउंटिंग शुरू हो जाएगी.