West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में दोपहर तीन बजे तक 78.68% वोटिंग
West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. आज 142 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग की जा रही है. बता दें कि पहली वोटिंग 23 अप्रैल को शुरू हुई थी. इसका वोटर टर्नआउट 91.8% रहा है.
West Bengal Assembly Election 2026 Live Updates:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है. आज 142 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग की जा रही है. बता दें कि पहली वोटिंग 23 अप्रैल को शुरू हुई थी. इसका वोटर टर्नआउट 91.8% रहा है. मतदान का दूसरा चरण इसलिए अहम है क्योंकि इसमें प्रेसीडेंसी क्षेत्र शामिल है, जिसमें 111 सीटें हैं. यह क्षेत्र 2011 से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक मजबूत गढ़ रहा है. 2021 के चुनावों में, TMC ने यहां 123 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी, जबकि BJP केवल 18 सीटें ही जीत पाई थी. इस चरण में कई बड़ी और हाई-प्रोफाइल सीटें शामिल हैं, जिनमें भवानीपुर (जहां ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं) और आरामबाग (जो शुभेंदु अधिकारी से जुड़ा है) शामिल हैं. इसमें कोलकाता, हावड़ा और उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना जिलों जैसे घनी आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं. बंगाल चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे.
03:46:02 PM
पश्चिम बंगाल: दोपहर तीन बजे तक 78.6% मतदान
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक राज्य में 78.6% मतदान हो चुका है.
02:24:02 PM
भाजपा उम्मीदवार अनुपम बिस्वास ने किया मतदान
कल्याणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनुपम बिस्वास ने कल्याणी कॉलेज के पूलिंग बूथ नंबर 215 पर अपना वोट डाला.
02:21:23 PM
बंगाल की हुकुमत से ऊब चुकी है बंगाल की जनता- विजय चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, "बंगाल में जो हुकूमत चल रही है, उससे बंगाल की जनता ऊब चुकी है."
02:20:06 PM
यह मतदान हमारे लिए शुभ संकेत है- अजय आलोक
भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "... यह मतदान हमारे लिए शुभ संकेत है. हमें अपने उम्मीदवारों से पता चल रहा है कि हिंसा न के बराबर है. निश्चित तौर पर 4 मई को भाजपा का कमल खिलेगा..."
01:53:04 PM
बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है- रंजन चौधरी
बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बंगाल में चुनाव हिंसा मुक्त होना मानिए असंभव है. इस बार लोग भारी संख्या में चुनाव में शिरकत कर रहे हैं."
01:50:59 PM
पहले चरण से ज्यादा मतदान होने वाला है- लॉकेट चटर्जी
भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, "मैंने सुना है कि 85% मतदान हो चुका है. बहुत कम लोग बचे हैं. बहुत शांति से प्रक्रिया चल रही है. मुझे लगता है कि पहले चरण से अधिक मतदान होने वाला है."
01:48:52 PM
दोपहर 1 बजे तक हुई 61.11% वोटिंग
01:04:34 PM
TMC समर्थकों ने सुवेंदु अधिकारी को घेरा
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे. वहां पहुंचते ही TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और "जय बंगाल" के नारे लगाने लगे.
01:02:18 PM
सौरव गांगुली ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
12:39:06 PM
'जरूरी कार्रवाई करेंगे', फल्टा घटना पर बोले सुवेंदु अधिकारी
फल्टा घटना पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वे पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं और जरूरी कार्रवाई करेंगे. चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया है. सुवेंदु ने बताया कि सुबह भूपेंद्र यादव और कुछ देर पहले अमित शाह ने उनसे फोन पर बात की. उन्होंने इसे तृणमूल कांग्रेस की रणनीति बताया और कहा कि 35 प्रतिशत मतदान हो चुका है, अभी बहुत कुछ बाकी है.
11:50:50 AM
सुबह 11 बजे तक बंगाल में हुआ 39.97% का रिकॉर्ड मतदान
11:41:42 AM
भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर हमला
बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ.
11:36:37 AM
लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने डाला वोट
11:17:24 AM
ममता बनर्जी कर रही अपने चुनावी क्षेत्र का दौरा
11:15:11 AM
सभी आइए और दिल खोलकर वोट कीजिए- प्रियंका टिबरेवाल
एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, "मैं जनता से आह्वान करती हूं कि आप सभी आइए और दिल खोलकर वोट कीजिए. पश्चिम बंगाल के लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं मिल रहा था."
11:09:56 AM
एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने डाला अपना वोट
10:43:33 AM
ममता बनर्जी पर सुवेंदु अधिकारी का पलटवार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "यहां (BNSS की) धारा 163 लागू है."
10:22:47 AM
TMC उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने किया मतदान
10:20:47 AM
प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीत की ओर- ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज पश्चिम बंगाल में मतदान चल रहा है. प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीत की ओर आगे बढ़ रही है."
09:51:13 AM
सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग
09:28:26 AM
बाली में EVM में आई तकनीकी खराबी के चलते झड़प
09:22:58 AM
क्या चुनाव ऐसे होते हैं?- ममता बनर्जी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, "... बाहर से बहुत सारे ऑब्जर्वर आए हैं. भाजपा जो कहती है, वे वही कर रहे हैं. जरा आस-पास देखो, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव ऐसे होते हैं?"
09:21:58 AM
90% से ज्यादा मतदान हुआ तो समझ जाइए क्या होने वाला है- मिथुन चक्रवर्ती
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "मुझे लगता है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा. और अगर इतना हुआ तो समझ जाइए क्या होने वाला है."
09:20:33 AM
ममता बनर्जी भवानीपुर के चक्रबेरिया सर्बोजनिन में मौजूद
TMC चेयरपर्सन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में राज्य चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के दौरान भवानीपुर के चक्रबेरिया सर्बोजनिन में मौजूद हैं.
08:55:15 AM
गोगहाट में लोगों ने दिया वोट
08:53:48 AM
बंगाल की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है- रुद्रनील घोष
शिबपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रुद्रनील घोष ने कहा, "बंगाल में कोई भी नागरिक आज छुट्टी का दिन नहीं महसूस कर रहा है। बंगाल की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है."
08:52:56 AM
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने डाला वोट
08:50:58 AM
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हनुमान मंदिर में किए दर्शन
08:31:56 AM
प्रियंका टिबरेवाल की पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से हुई बहस
एंटली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई.
08:14:30 AM
सेंट मैरी चर्च स्कूल पहुंचीं नन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है. नन वोट डालने के लिए सेंट मैरी चर्च स्कूल पहुंचीं.
08:13:04 AM
लोग पूरे जोश के साथ वोट दे रहे हैं- स्वप्न दासगुप्ता
रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वप्न दासगुप्ता ने कहा, "चुनाव अभी शुरू हुआ है. मैंने वोट दिया और वहां लंबी लाइन थी. यह बहुत अच्छा है. इससे पता चलता है कि बहुत से लोग पूरे जोश के साथ वोट दे रहे हैं."
08:12:02 AM
वोट करें और बंगाल को बदलें- बिमान घोष
पुरसुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिमान घोष ने कहा, "मैं वोटर्स से अपील करता हूं कि वे सुबह बाहर आएं और वोट दें. यह एक त्योहार है. वोट करें और बंगाल को बदलें."
08:10:55 AM
खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने क्या कहा?
खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दीलिप घोष ने कहा, "आज 21 राज्यों में हमारी सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 3 बार प्रधानमंत्री चुना गया. हमारी लड़ाई चलती रहती है."
08:08:45 AM
हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं- महुआ मोइत्रा
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "... हम लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। 27 लाख वोटों को कांटा गया है. जिनके नाम वोटर लिस्ट में रह गए हैं, वे सभी 100% वोट देने आएंगे."
08:07:42 AM
महुआ मोइत्रा ने किया मतदान
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 120 पर मतदान किया.
07:40:54 AM
पीएम मोदी ने की लोगों से वोट डालने की अपील
07:38:25 AM
वोटिंग शांति से हो रही है- पवन सिंह
कोलकाता: वोट डालने के बाद भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह ने कहा, "बहुत अच्छा लगा. वोटिंग शांति से हो रही है. मुझे उम्मीद है कि यह पूरे दिन शांति से रहेगी. लेकिन मैं लोगों से जल्द से जल्द वोट करने की अपील करना चाहूंगा..."
07:33:33 AM
यह लोकतंत्र का त्योहार है- दिनेश त्रिवेदी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांग्लादेश में भारत के अगले हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "यह लोकतंत्र का त्योहार है. यह हमारी धरोहर है..."
07:32:32 AM
'हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा...'- रत्ना देबनाथ
पानीहाटी: आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा, "हम जीतेंगे, हमें न्याय मिलेगा. लोग हमें वोट देंगे."
07:31:02 AM
पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने किया मतदान
RG कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने अपना मतदान किया.
07:29:47 AM
दिनेश त्रिवेदी ने डाला वोट
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांग्लादेश में भारत के अगले हाई कमिश्नर, दिनेश त्रिवेदी ने कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला.
07:29:03 AM
मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग वोटर
नादिया में एक बुजुर्ग वोटर की वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलने में मदद की गई.
07:28:19 AM
पोलिंग बूथ पर पहुंचीं रूपा गांगुली
सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचीं.
07:28:08 AM
दूसरे चरण की वोटिंग शुरू
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. 294 मेंबर वाली असेंबली में से, आज बाकी 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है.
06:54:38 AM
राजेंद्र शिक्षासदन गर्ल्स हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर-20 के बाहर वोटरों की लंबी लाइनें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए राजेंद्र शिक्षासदन गर्ल्स हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर-20 के बाहर वोटरों की लंबी लाइने दिखीं.
06:54:22 AM
भांगर में मॉक पोल
साउथ 24 परगना के भांगर में एक पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल चल रहा है. राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी फेज के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
06:54:05 AM
बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 99/161 पर मॉक पोल
कोलकाता साउथ के ऑक्सिलियम कॉन्वेंट स्कूल में, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 99/161 पर मॉक पोल शुरू हो गए हैं.
06:53:51 AM
नादिया में मॉक पोलिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मॉक पोल चल रहे हैं.
06:53:28 AM
शिबपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 79 पर मॉक पोल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए हावड़ा में शिबपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन 79 पर मॉक पोल चल रहा है.
06:53:09 AM
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की गई कड़ी
06:50:24 AM
सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग शुरू
आज बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो रही है. इस चरण में 142 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.