menu-icon
India Daily

LIVE Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय का तमिलनाडु को फ्री बिजली का तोहफा

अभिनेता से राजनेता बने विजय थलपति अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. टीवीके के स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद आज वो चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण हुआ.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय का तमिलनाडु को फ्री बिजली का तोहफा
Courtesy: ANI

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: विजय थलपति ने आज 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पहले उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:45 बजे रखा गया था, लेकिन ज्योतिषी की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है. इस ऐतिहासिक समारोह को देखने के लिए हजारों समर्थक स्टेडियम में जुटे.

9 मई को विजय ने राज भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की और टीवीके के नेता के रूप में चुनाव जीत की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र सौंपा. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त कर सरकार बनाने का निमंत्रण दिया.

विजय के पिता और निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने खुशी जताते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. आखिरकार विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है.' पल-पल की जानकारी के लिए theindiadaily.com के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
 

03:00:23 PM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: कर्नाटक CM ने विजय को दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने टीवीके प्रमुख विजय को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी.

01:27:06 PM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: समर्थकों ने की आतिशबाजी

मिलागा वेट्री कजगम (TVK) के समर्थकों ने तमिलनाडु के सीएम और टीवीके प्रमुख विजय के माता-पिता के आवास के बाहर पटाखे फोड़े.

12:10:57 PM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: विजय ने संभाली CM की कुर्सी

तमिलागा वेट्री कड़गम (TVK) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला.

11:24:05 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: मैं किसी शाही खानदान से नहीं-CM विजय

CM विजय ने अपने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं आते हैं. लोगों ने उनका स्वागत किया है, उन्हें अपनाया. 

11:23:14 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु में 200 युनिट बिजली फ्री- CM विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने जनता को बड़ा तोहफा दे दिया है. CM विजय ने आम जनता के लिए 200 यूनिट बिजली को फ्री कर दिया है. इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन कर दिए हैं.
 

11:09:38 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: बतौर CM विजय ने पहली बार किया सभा को संबोधित

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के प्रमुख सी जोसेफ विजय ने पहली बार एक सभा को संबोधित किया.

10:59:16 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: विजय सरकार के नौ रत्न

सरकार गठन के पहले चरण में विजय के साथ-साथ नौ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले ली है. 
 विजय सरकार में शपथ लेने वाले लोगों के नाम;

  1. आवध अर्जुना
  2. केजी अरुणराज
  3. पी वेंकटरमन
  4. आर निर्मलकुमार
  5. राजमोहन
  6. टीके प्रभु
  7. एस कीर्तना
  8. एन आनंद
  9. केए सैंगोट्टेयन

10:53:11 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: राज्यपाल नेहरू स्टेडियम से रवाना

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से रवाना हुए. तमिलागा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

10:48:16 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: सेल्वी एस. ने ली मंत्री पद की शपथ

TVK नेता सेल्वी एस. कीर्तना ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री पद की शपथ ली. 

10:40:17 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

टीवीके के नेता एन. आनंद, आदव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज और के.ए. सेंगोत्तैयान ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री पद की शपथ ली. टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की.

10:31:25 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: शपथ के बाद CM विजय ने किया अभिनंदन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया.


#WATCH | Chennai: After taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay felicitated Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai. pic.twitter.com/ag7KbStGNA

10:24:12 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: विजय ने ली CM पद की शपथ

विजय ने टीवीके के 9 नेताओं, अभिनेत्री तृषा और राहुल गांधी की उपस्थिति में शपथ ली. तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

10:02:15 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष समारोह में

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और भाजपा नेता के अन्नामलाई चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद हैं, जहां टीवीके प्रमुख विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

09:53:52 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: राहुल गांधी पहुंचे स्टेडियम

लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं. जहां टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय कुछ ही देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

09:50:26 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: राज्यपाल लोक भवन से रवाना

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर लोक भवन से रवाना हुए. वे जल्द ही टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

 

09:36:30 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: विजय पहुंचे समारोह में

विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे.
 

09:33:20 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: अभिनेत्री तृषा कृष्णन शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं

अभिनेत्री तृषा कृष्णन विजय के शपथ ग्रहण समारोह के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच चुकी हैं.

09:31:58 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: 'मैं बहुत खुश हूं'-विजय की मां 

विजय की मां, शोभा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं. आज मातृ दिवस है; मैं बहुत खुश हूं.'

07:59:24 AM

Tamil Nadu CM Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह का चेन्नई में लाइव स्ट्रीमिंग

तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने घोषणा की है कि विजय और नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह का लाइव स्ट्रीमिंग होगा. आज 10 मई को सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के नेतृत्व में शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा. पार्टी ने बताया कि समारोह को जनता के देखने के लिए चेन्नई के 20 प्रमुख स्थानों, जिनमें मरीना बीच, अन्ना नगर टावर पार्क, चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, कोयम्बेडु सीएमबीटी और बेसंत नगर बीच शामिल हैं, पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा.

07:30:33 AM

Tamil Nadu CM oath ceremony LIVE: केए सेंगोट्टैयन पहुंचे विजय के घर

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण से पहले TVK नेता और नवनिर्वाचित विधायक केए सेंगोट्टैयन थलपति विजय के घर पहुंच गए हैं.